{"_id":"6026b8ff8ebc3ee9276a17e3","slug":"board-exam-may-be-5-exam-centre-increase-kasganj-news-agr4803895112","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा: जिला में बढ़ सकते हैं 5 परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा: जिला में बढ़ सकते हैं 5 परीक्षा केंद्र
विज्ञापन
कासगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 5 परीक्षा केंद्र बढ़ सकते हैं। शिक्षा विभाग ने अनंतिम सूची पर प्राप्त हुए दावे आपत्ति का निस्तारण करने के बाद माध्यमिक शिक्षा परिषद की अपनी संस्तुति भेज दी है।
जिले में 38486 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं। इन परीक्षार्थियों के लिए परिषद ने 63 परीक्षा केंद्र निर्धारित कर अनंतिम सूची जारी कर दी। इस सूची पर 50 दावे आपत्ति प्राप्त हुए। विभाग ने इन दावे आपत्तियों का भौतिक सत्यापन कराया। इसके बाद परीक्षा केंद्र चयन समिति के माध्यम से 5 केंद्र बढाए जाने का निर्णय लिया गया। इसके बाद विभाग ने नए परीक्षा केंद्रों की संस्तुति को माध्यमिक शिक्षा परिषद के पास भेज दिया। यदि माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस संस्तुति को स्वीकार कर लिया तो जिले में परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़कर 68 हो जाएगी।
आंकडे़
परीक्षार्थी हाईस्कूल 21482
परीक्षार्थी इंटर मीडिएट 17004
बोर्ड परीक्षा के लिए 5 केंद्र बढ़ाए जाने की संस्तुति भेजी गई है। इस संस्तुति पर अंतिम निर्णय परिषद लेगी। शीघ्र ही परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी होने की उम्मीद है। - एसपी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक।