फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   board centre declared for 2020

91 परीक्षा केंद्र होंगे 2020 की यूपी बोर्ड परीक्षा में

Sun, 10 Nov 2019 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
board centre declared  for 2020
मैनपुरी। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश ने तय समय के अनुसार नौ नवंबर की रात यूपी बोर्ड हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। जिले में 2020 की बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले 64,597 परीक्षार्थियों के लिए 91 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश ने नौ नवंबर को परीक्षा केंद्र की सूची जारी करने का निर्णय लिया था। इसके अनुसार नौ नवंबर की रात परिषद ने सूची भी जारी कर दी। वर्ष 2020 की यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में कुल 91 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। ऑनलाइन जारी केंद्रों की सूची में सात राजकीय कॉलेज, 42 सहायता प्राप्त तथा 42 ही वित्तविहीन कॉलेज शामिल किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों में इस बार 65 पुराने कॉलेज तथा 26 नए कॉलेजों को केंद्र बनाया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश पर रविवार को ही कार्यालय खुलवाया गया और कार्यालय के बाहर सभी केंद्रों की सूची छात्र आवंटन के साथ चस्पा करा दी गई।
विज्ञापन

---
वर्ष 2019 की परीक्षा में थे 101 परीक्षा केंद्र
वर्ष 2019 की यूपी बोर्ड परीक्षा में जिले में कुल 68,622 परीक्षार्थियों के लिए 101 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। 2020 की परीक्षा में 64,597 परीक्षार्थी बैठने जा रहे हैं। 2020 की परीक्षा में 4025 परीक्षार्थी कम बैठेंगे। इस वजह से परिषद ने जिले में 10 परीक्षा केंद्रों में कटौती की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
14 तक दें आपत्ति
जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वेश कुमार ने कहा कि परीक्षा केंद्र और छात्र आवंटन की सूची विभाग की वेबसाइट पर अपलोड है। इसके अतिरिक्त जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर भी सूची चस्पा कर दी गई है। किसी को किसी प्रकार की आपत्ति है तो वह 14 नवंबर तक अपनी आपत्ति कार्यालय को प्रत्यावेदन के रूप में उपलब्ध करा सकता है।
---
परीक्षा केंद्र की सूची में शामिल राजकीय कॉलेज
राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज मैनपुरी, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज करहल, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज घिरोर, स्वामी सदानंद राजकीय इंटर कॉलेज किशनी, स्वर्गीय रघुवीर सिंह यादव राजकीय इंटर कॉलेज नगला हार, राजकीय हाईस्कूल चंदीकरा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
-----
परीक्षा केंद्र की सूची में शामिल सहायता प्राप्त कॉलेज
चित्रगुप्त इंटर कॉलेज मैनपुरी, क्रिश्चियन इंटर कॉलेज मैनपुरी, सनातन धर्म इंटर कॉलेज हसनपुर, देवनागरी इंटर कॉलेज कुरावली, मलिखान सिंह इंटर कॉलेज कुरावली, जनता इंटर कॉलेज नौनेर, दयानंद इंटर कॉलेज घिरोर, सनातन धर्म इंटर कॉलेज दौलतपुर, महावीर इंटर कॉलेज जौहरी नगर, कैप्टन उम्मेद सिंह इंटर कॉलेज कल्होर, शिक्षा सदन इंटर कॉलेज कुचेला, डीएवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखौरा, जनता इंटर कॉलेज सरायलतीफ, कुंवर आरसी कन्या इंटर कॉलेज मैनपुरी, श्री गंगा सहाय कन्या इंटर कॉलेज मैनपुरी, श्री एकरसानंद इंटर कॉलेज मैनपुरी, वीरेंद्र भारतीय इंटर कॉलेज ज्योंती, आजाद हिंद इंटर कॉलेज करहल, जैन इंटर कॉलेज करहल, मोहन इंटर कॉलेज लाखनमऊ, एके इंटर कॉलेज बरनाहल ,नर सिंह यादव इंटर कॉलेज करहल, श्री कृष्ण इंटर कॉलेज साहवरामपुर बघेरा,श्री मुलायम सिंह यादव इंटर कॉलेज सौज,बर्णीं इंटर कॉलेज बरनाहल, किसान इंटर कॉलेज खरौआ, नेशनल इंटर कॉलेज भोगांव, मदन इंटर कॉलेज भोगांव, अमर शहीद इंटर कॉलेज बेवर, आदर्श जनता इंटर कॉलेज बेवर, श्री नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज समान, श्री सरस्वती इंटर कॉलेज अजीतगंज, चौधरी सूरज सिंह जिला पंचायत इंटर कॉलेज जागीर, भक्त वत्सल इंटर कॉलेज बिछवां, डीएबी इंटर कॉलेज आलीपुरखेड़ा, इंद्रजीत शिक्षा सदन इंटर कॉलेज जोत, कृषक विद्यापीठ इंटर कॉलेज मुरली नगर भोगांव , भारतीय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बेवर, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हुसैनपुर, आरएस इंटर कॉलेज पुरैया, महारानी लक्ष्मीबाई कन्या इंटर कॉलेज बेवर, कस्तूरबा गांधी कन्या इंटर कॉलेज भोगांव को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

----
परीक्षा केंद्र की सूची में शामिल वित्तविहीन कॉलेज
लल्लू सिंह इंटर कॉलेज कुरावली, चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज मैनपुरी, अन्नपूर्णा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अलूपुरा, दयानंद देव स्वामी इंटर कॉलेज डालूपुर, त्रिजनानंद इंटर कॉलेज नगला गवे, जमुनादेवी कन्या इंटर कॉलेज चतुरीपुर, हंस सर्वोदय इंटर कॉलेज जीवनपुर, चौधरी पोखन सिंह कन्या इंटर कॉलेज भोगांव, मां सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज कुसमरा, स्वामी अवधूतानंद इंटर कॉलेज बदनपुर चितायन , स्वामी भक्तानंद इंटर कॉलेज नगला मंगली, जेएस इंटर कॉलेज शिव नगर औंछा, मीठेपुर जनता इंटर कॉलेज मीठेपुर, पंड़ित शंभुनाथ इंटर कॉलेज घिरोर, मलिखान सिंह इंटर कॉलेज द्रोपा नगर बोझा, महराज सिंह इंटर कॉलेज जोत, दरबारी लाल इंटर कॉलेज संजापुर, रंजीत सिंह इंटर कॉलेज नगला आंध्रा, प्रकाश इंटर कॉलेज जसनपुर, भागवती देवी दुबे इंटर कॉलेज गडेरी, दंडी स्वामी रामेश्वरानंद इंटर कॉलेज करीमगं, जनार्धन इंटर कॉलेज घुसूपुर , द्वारिकाप्रसाद रामनरायन इंटर कॉलेज अंडनी, एमएसबीडी इंटर कॉलेज ललूपुर, आर्मी पब्लिक इंटर कॉलेज दिहुली,श्रीराम इंटर कॉलेज जसवंतपुर,बीएएनएम इंटर कॉलेज तिलक नगर किशनी ,मोहन लाल रामकली इंटर कॉलेज रामनगर, स्वामी संपूर्णानंद इंटर कॉलेज महादिया ,सुभाष चंद्र यादव इंटर कॉलेज कांसेपुर ,महारानी लक्ष्मीदेवी इंटर कॉलेज धर्मंगदपुर ,सरोजनी देवी इंटर कॉलेज किशोरपुर ,चौधरी आरबीएस इंटर कॉलेज घुटारा ,बाबूराम इंटर कॉलेज आठपुरा ,भूपेंद्र सिंह चौहान इंटर कॉलेज मैनपुरी,सरमन सिंह इंटर कॉलेज गणेश नगर बरनाहल ,बाबाजी महाराज पब्लिक इंटर कॉलेज विनायकपुर बरनाहल,अहिवरन सिंह आदर्श जनता इंटर कॉलेज नैगवां ,लोक कल्याण हाईस्कूल नगला रढ़ा, माया मोहन इंटर कॉलेज ढढ़ौंस, डीएस इंटर कॉलेज पहाड़पुर महिगवां ,पंड़ित शिव कुमार स्मृति इंटर कॉलेज मंछना कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed