फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   board baithak

नगरपंचायत पटियाली का 6.42 करोड़ रुपये का बजट हुआ पारित

Sat, 20 Jun 2020 10:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
board baithak
पटियाली। नगर पंचायत पटियाली की बोर्ड बैठक शनिवार को नगर पंचायत कार्यालय में हुई। इसमें 6.42 करोड़ रुपये का बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। नगर विकास के संबंध में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 100 फुट ऊंचा हाइड्रोलिक पोल लगाकर तिरंगा लहराया जाएगा।
विज्ञापन

बोर्ड बैठक की अध्यक्षता नगरपंचायत अध्यक्ष डा. शशि मिश्रा ने की। इसमें पंचायत के अधिशासी अधिकारी अखिलेश कुमार तिवारी ने एजेंडा प्रस्तुत किया और आगामी कार्य योजनाओं के प्रस्ताव सदन में रखे। सभासदों ने भी महत्वपूर्ण प्रस्ताव दिए। उच्च शिक्षा आयोग के पूर्व सदस्य प्रोफेसर नीरज किशोर मिश्रा ने बैठक के दौरान सभासदों से अपील की कि सभी अपने अपने वार्ड की समस्याओं पर ध्यान दें। किसी भी नगरवासी को दिक्कत न हो।
विज्ञापन

इस दौरान निर्णय लिया गया कि नगर की प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा। पुराने एवं जीर्ण अवस्था के विद्युत पोल हटाए जाएंगे। नया सवेरा विद्युत योजना के अंतर्गत प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित होगी। नाली, खरंजे आदि निर्माण कार्यों के अलावा फॉगिंग मशीन के लिए टेंपो खरीदने, एक बाइक खरीदने, बैंक खाते को दूसरी शाखा में स्थानंतरित करने के प्रस्ताव पारित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी सभासदों ने तहसील परिसर में सौ फुट ऊंचे हाइड्रोलिक पोल पर तिरंगा लहराने के निर्णय का स्वागत करते हुए सराहना की। इस पोल पर 20 मीटर लंबा तिरंगा लहराया जाएगा। बैठक में सभासद मुस्ताक अंसारी, शीला देवी, प्रीती राठौर, नजमा बेगम, रिजवाना बेगम, अनूप कुदेशिया, राजमोहन गुप्ता, शिशुपाल सिंह, सत्यराम शर्मा, अफसाना बेगम, अनूप उपाध्याय आदि सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed