फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Blood pressure and sugar patients will also get corona vaccine

ब्लड प्रेशर व शुगर मरीजों को भी लगेगी कोरोना वैक्सीन

Sun, 07 Mar 2021 10:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Blood pressure and sugar patients will also get corona vaccine
प्रेस वार्ता करते सीएमओ डॉ अरविंद गर्ग ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। जिले में सोमवार से ब्लड प्रेशर सहित शुगर के मरीजों का भी कोरोना टीकाकरण किया जाएगा। इसके साथ ही 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुके बुजुर्गों को भी टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण के लिए जिले में 41 बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अरविंद कुमार गर्ग ने बताया कि मार्च माह में जिले को 38390 व्यक्तियों का टीकाकरण करने का लक्ष्य मिला है।
उन्होंने बताया कि सोमवार को जिले में 41 बूथों पर 45 से 60 वर्ष के ऐसे व्यक्ति, जो हाइपरटेंशन अथवा शुगर के रोग से पीड़ित है, का टीकाकरण किया जाएगा। इसके अलावा 60 वर्ष से ऊपर के प्रत्येक व्यक्ति को भी टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

-----------
‘झंझट से बचने को पहले करें पंजीकरण’
सीएमओ ने कहा टीकाकरण के लिए बूथ पर पहुंचने वाले व्यक्ति का पहले कोविन एप पर पंजीकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया बूथ पर पंजीकरण के झंझट से बचने के लिए व्यक्ति खुद एक दिन पहले कोविन एप पर पंजीकरण कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
जेल में भी बनेगा बूथ
सीएमओ ने बताया सोमवार को जिला जेल में भी बूथ बनाया जाएगा। यहां 45 से 60 वर्ष की आयु वाले बंदी, जो ब्लडप्रेशर-शुगर के रोग से ग्रसित है, को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। वहीं 60 वर्ष के ऊपर के बंदियों को वैक्सीन लगेगी। उन्होंने बताया लगभग 120 बंदियों का टीकाकरण किया जाएगा।
-----------
दिखाना होगा प्रपत्र
सीएमओ ने बताया वैक्सीनेशन के लिए व्यक्ति को ब्लड प्रेशर और शुगर का चिकित्सक द्वारा सत्यापित प्रपत्र दिखाना होगा, जिससे मालूम हो सके व्यक्ति हाइपरटेंशन अथवा शुगर के रोग से ग्रसित है।

----------
महिलाओं के लिए रहेंगे तीन बूथ
विश्व महिला दिवस पर सोमवार को जिला महिला अस्पताल, जलेसर और जैथरा सीएचसी पर महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण कराने आने वाली महिलाओं के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed