{"_id":"5d37f8c08ebc3e6cca5d8ef0","slug":"blood-mafia-active-in-the-city-complaint-to-new-agra-police-station","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खून की दलालीः सामाजिक संस्थाओं को गुमराह कर बेच रहे रक्त, शहर में सक्रिय हुआ गिरोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खून की दलालीः सामाजिक संस्थाओं को गुमराह कर बेच रहे रक्त, शहर में सक्रिय हुआ गिरोह
Wed, 24 Jul 2019 11:50 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 24 Jul 2019 11:50 AM IST
विज्ञापन
ब्लड बैंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में खून की दलाली करने वाला गिरोह सक्रिय है। यह गिरोह ब्लड बैंक से खून की एक यूनिट 300 रुपये में खरीदकर जरूरतमंदों को 3000 में बेच रहा है। रक्तदान कराने वाली दो संस्थाओं ने इसकी शिकायत न्यू आगरा थाना पुलिस से की है। गिरोह में आठ-दस लोग सक्रिय हैं। संस्थाओं की पड़ताल में इस तरह के दस मामले सामने आए हैं।
गिरोह का खुलासा तब हुआ जब सामाजिक संस्था रोबिनहुड आर्मी के पास खून की 4-5 बोतल की जरूरत बताते हुए तीन फोन आए। ये लोग डोनर कार्ड मांग रहे थे। दरअसल, डोनर कार्ड पर ब्लड बैंक से रक्त सिर्फ स्टोरेज चार्ज के रूप में 200 से 300 रुपये देकर मिल जाता है।
फोन करने वाले तीन अलग-अलग लोग थे। तीनों एक ही मरीज के लिए खून की जरूरत बता रहे थे। यह मरीज थी गोयल सिटी हॉस्पिटल में भर्ती गर्भवती महिला शेहरून। तीनों में दो ने उसे अपनी पत्नी और एक ने भाभी बताया। इनमें एक का नाम सरफराज, दूसरे का अभिषेक दुबे और तीसरे का सुमित है।

संस्था ने अस्पताल फोन किया तो पता चला कि महिला के पति का नाम बहादुर है। महिला के लिए सरफराज पहले भी चुन्नू नाम के युवक के साथ मिलकर खून खरीदकर ला चुका था। वह एक यूनिट के 3000 से 5000 हजार रुपये तक ले रहा था जबकि डोनर कार्ड के जरिए ब्लड बैंक से 300 रुपये में ला रहा था।
रॉबिनहुड आर्मी से जानकारी मिलने पर दान फाउंडेशन और प्रारंभ वेलफेयर सोसाइटी ने संयुक्त रूप से न्यू आगरा थाने में तहरीर दी। इसमें बताया कि दलालों का पूरा गिरोह यह गोरखधंधा कर रहा है। न्यू आगरा थाना के इंस्पेक्टर ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।
बगैर डोनर कार्ड महंगा मिलता है खून
यह पूरा खेल डोनर कार्ड से चल रहा है। संस्थाएं रक्तदान करने वाले लोगों के डोनर कार्ड बनाकर अपने पास रखती हैं। जरूरत पड़ने पर उन लोगों को कार्ड दे देती हैं। इस पर ब्लड बैंक से उन्हें खून मिल जाता है।
यह गिरोह फर्जी स्लिप बनाकर डोनर कार्ड ले जा रहा था। बगैर डोनर कार्ड के तीमारदार खून लेने जाएं तो जांच आदि के शुल्क के कारण ज्यादा पैसे देने पड़ते हैं। इस कारण उन्हें पता नहीं चल पाता कि दलाल ज्यादा पैसे ले रहा है।