फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Blood Donate By Social Organization For Dengue And Viral Fever Patients

आगरा: डेंगू-बुखार में जान बचाने के लिए रक्तदान, जंबो पैक के लिए 'प्रारंभ संस्था' ने किया हेल्प लाइन नंबर जारी

Wed, 15 Sep 2021 12:24 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 15 Sep 2021 12:24 PM IST
सार

डेंगू और वायरल बुखार में प्लेटलेट्स कम हो जाती हैं और इससे मरीज की जिंदगी खतरे में पड़ जाती है। संस्थाएं रक्तदान कर मरीजों की जान बचाने के लिए आगे आ रही हैं। प्रारंभ संस्था ने डेंगू के मरीजों के लिए रेंडम डोनर प्लेटलेट्स और सिंगल डोनर एफेरेसिस प्लेटलेट्स की जरूरत के लिए 9690350350 हेल्प लाइन नंबर जारी किया है।

विज्ञापन
Blood Donate By Social Organization For Dengue And Viral Fever Patients
आगरा: रक्तदान करते युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा मंडल में डेंगू और वायरल बुखार का प्रकोप है, प्लेटलेट्स और खून की कमी न हो इसके लिए सामाजिक संस्थाएं आगे आकर रक्तदान कर रही हैं। एक संस्था ने रक्त और जंबो पैक के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। वहीं सरकारी विभाग से लेकर निजी संस्थाएं रक्तदान शिविर लगा रही हैं।

विज्ञापन


आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में रोटरी क्लब की ओर से चल रहे शिविर के तहत विगत शनिवार को प्लाज्मा और ब्लड दान कराया गया। रोटरी क्लब के सदस्य सीए उदित बंसल ने प्लाज्मा दान किया। डॉ. रिंकु अग्रवाल ने रक्तदान किया। चार दिवसीय शिविर में प्लेटलेट्स दान करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। क्लब के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने कहा कि रोटरी क्लब हमेशा सामाजिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक करता रहा है, आगे भी करता रहेगा। ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. नीतू चौहान ने कहा कि सामाजिक दायित्व के लिए समाज को आगे आना चाहिए और प्लाजमा दान  करना चाहिए। इस दौरान क्लब के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आलोक मित्तल. विनोद गुप्ता. तूलिका अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


डीवीवीएनएल में लगे शिविर में 105 यूनिट रक्तदान 
खून व प्लेटलेट्स के अभाव में किसी की डेंगू से जान नहीं जाए। इस संकल्प के साथ रविवार को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम (डीवीवीएनएल) के 105 कर्मियों ने मुख्यालय पर आयोजित शिविर में रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने किया था। एसएन मेडिकल कॉलेज के सहयोग से आयोजित शिविर में 35 यूनिट जंबो पैक के लिए पंजीकरण हुए। प्रबंध निदेशक अमित किशोर, तकनीकी निदेशक बीएम शर्मा, वाणिज्य निदेशक एसके गुप्ता, शैलेंद्र शर्मा,प्रवीन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरडीपी, जंबो पैक के लिए प्रारंभ संस्था ने किया हेल्प लाइन नंबर जारी
प्रारंभ संस्था ने डेंगू के मरीजों के लिए रेंडम डोनर प्लेटलेट्स और सिंगल डोनर एफेरेसिस प्लेटलेट्स की जरूरत के लिए 9690350350 हेल्प लाइन नंबर जारी किया है। संस्था अध्यक्ष अंकुर ने बताया कि फोन आने पर डॉक्टर से मरीज की पूरी जानकारी करने के बाद ग्रुप पर शेयर करते हैं, जिसमें डोनर मिलने पर आरडीपी, एसडीपी उपलब्ध कराते हैं।


135 लोगों ने किया रक्तदान
मंगलमूर्ति सेवा समिति और जीवन किरण संस्था ने नौलख्खा में लगे शिविर में 135 युवाओं ने रक्तदान किया। मुख्य अतिथि आरएसएस के विभाग कार्यवाह पंकज खंडेलवाल ने मरीजों की जान बचाने के लिए युवाओं की सराहना की। भूपेंद्र ठाकुर, मनीष तोमर, अंशुल ठाकुर, दिग्विजय नाथ तिवारी, विष्णु कटारा, मुकुल, मनोज, सजल बंसल, टिंकल रहे। 

संकट के सिपाही: प्लाज्मा और रक्तदान कर दूसरों की जान बचा रहे आगरा के ये युवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed