{"_id":"6695d6ef7e49ec4ddf09e935","slug":"blood-bank-employee-attacked-with-wrench-attackers-also-snatched-laptop-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: जाम ने कराया झगड़ा, ब्लड बैंक कर्मचारी पर रिंच से हमला...लैपटॉप भी छीन ले गए हमलावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: जाम ने कराया झगड़ा, ब्लड बैंक कर्मचारी पर रिंच से हमला...लैपटॉप भी छीन ले गए हमलावर
Tue, 16 Jul 2024 07:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 16 Jul 2024 07:41 AM IST
सार
आईएसबीटी ओवरब्रिज पर जाम में फंसे होने के दौरान ब्लड बैंक के कर्मचारी और स्कूटर सवारों में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया है बात हाथापाई तक पहुंच गई। इस दौरान ब्लड बैंक कर्मचारी पर रिंच से हमला कर लहूलुहान कर दिया गया। इतना ही नहीं हमलावर लैपटॉप भी छीन ले गए।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में आईएसबीटी सर्विस रोड पर जाम लगने पर बाइक सवार ब्लड बैंक के कर्मचारी और स्कूटर सवारों में विवाद हो गया। स्कूटर सवारों ने कर्मचारी को घेर लिया। फ्लाईओवर के नीचे पकड़कर पिटाई लगाई। सिर और नाक पर रिंच मारी, जिससे वह लहूलुहान हो गया। घटना के बाद हमलावर लैपटॉप छीन ले गए। पुलिस ने मारपीट के साथ लैपटॉप के गुम होने का मामला दर्ज किया है।
सेक्टर-7, आवास विकास काॅलोनी निवासी शुभम कुमार देहली गेट स्थित एक ब्लड बैंक में कर्मचारी हैं। वह भगवान टाॅकीज स्थित एक हाॅस्पिटल में रक्त लेने का कार्य करते हैं। रविवार दोपहर को बाइक से गुरुद्वारा गुरु का ताल ओवरब्रिज होते हुए सर्विस रोड से जा रहे थे।
आईएसबीटी कट के पास जाम लगा था। एक स्कूटर सवार से आगे निकलने पर विवाद हो गया। स्कूटर सवार युवकों ने अपने 4 और साथी बुला लिए। उन्हें आईएसबीटी ओवरब्रिज के नीचे पकड़ लिया। युवक अपने हाथों में रिंच-पाना लेकर आए थे। पिटाई की। लोगों की भीड़ लग गई। वह मदद के लिए चिल्लाने लगे। मगर, युवक पीटते रहे। बाद में जाम लगने पर युवक उसके पास से बैग सहित लैपटॉप लेकर चले गए।
विज्ञापन
शुभम का कहना है कि हमलावर युवक ट्रांसपोर्ट नगर में ही गाड़ियां सही करते हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मेडिकल कराया। उनकी नाक की हड्डी टूटना बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने बलवा, मारपीट और गालीगलौज की धारा में केस लिखा है। तहरीर में लैपटॉप के गिरने की बात लिखी गई है।