{"_id":"69fc3ab9e253a87a5c0119d1","slug":"block-pramukh-s-nephew-killed-after-being-run-over-by-cng-truck-on-highway-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: हाईवे पर टहल रहे ब्लॉक प्रमुख के भतीजे को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत; परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: हाईवे पर टहल रहे ब्लॉक प्रमुख के भतीजे को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत; परिजनों में मचा कोहराम
Thu, 07 May 2026 12:39 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 07 May 2026 12:39 PM IST
सार
फिरोजाबाद-जलेसर हाईवे पर टहल रहे जलेसर ब्लॉक प्रमुख के भतीजे देवेंद्र उर्फ देवा की सीएनजी ट्रक की टक्कर से मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
देवेंद्र उर्फ देवा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
फिरोजाबाद हाईवे पर टहल रहे जलेसर के ब्लॉक प्रमुख के भतीजे को बुधवार शाम सीएनजी ले जा रहे ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी के लिए जिला अस्पताल भेजा है। साथ ही ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।
एटा के थाना सकरौली अंतर्गत नगला गंगा निवासी 28 वर्षीय देवेंद्र उर्फ देवा अपने ताऊ अशोक यादव ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जलेसर की फिरोजाबाद जलेसर रोड स्थित राम सेतू डेयरी प्राईवेट लिमिटेड चिलर पर रहते थे। बुधवार शाम साढ़े सात बजे वह गांव उसायनी दिनौली कट हाईवे पर टहल रहे थे। तभी पीछे से तेज गति से सीएनजी लेकर जा रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मौके पर पहुंचकर कब्जे में ले लिया। साथ ही ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने शव को मोर्चरी के लिए फिरोजाबाद के जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक देवेंद्र अपने पीछे पत्नी आरती और तीन साल की बेटी और सवा साल के बेटे को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। मृतक की ताई भूदेवी ब्लॉक जलेसर की ब्लॉक प्रमुख हैं। अवागढ़ में उनके ताऊ के बेटे बीडीओ के पद पर तैनात हैं। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह का कहना है कि शव को मोर्चरी के लिए भेज दिया था। ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। तहरीर आने पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।