{"_id":"6368afb26e084422892f3eef","slug":"block-panchayat-members-protest-against-block-chief-bichpuri-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: ब्लॉक प्रमुख बिचपुरी के खिलाफ क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने खोला मोर्चा, धरना देने का किया एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: ब्लॉक प्रमुख बिचपुरी के खिलाफ क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने खोला मोर्चा, धरना देने का किया एलान
Mon, 07 Nov 2022 12:42 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 07 Nov 2022 12:42 PM IST
सार
क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने कहा कि समस्याओं के बारे में कई बार ब्लॉक प्रमुख ममता दिवाकर व सोनू दिवाकर से शिकायत की है। लेकिन ब्लॉक प्रमुख ने किसी भी समस्या का समाधान नहीं कराया है।
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के ब्लॉक बिचपुरी क्षेत्र के गांवों में विकास कार्य नहीं होने से करीब दो दर्जन क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने रविवार को बैठक कर ब्लॉक प्रमुख ममता दिवाकर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बुधवार को खंड कार्यालय बिचपुरी पर ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ धरना देने का एलान किया है।
विज्ञापन
ब्लॉक बिचपुरी के करीब दो दर्जन क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बिचपुरी में एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने कहा कि ब्लॉक क्षेत्र के किसी भी गांव में विकास कार्य नहीं हो रहा है। प्रत्येक गांव में सड़क व पानी की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत मिढ़ाकुर के क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज कुमार ने बताया कि कस्बे में सड़क व पानी की समस्या बनी हुई है। कलवारी की क्षेत्र पंचायत सदस्य कमलेश चाहर ने कहा कि घर के सामने सड़क टूटी पड़ी हुई है। दो वर्षों से जलभराव की समस्या बनी हुई है। अजीजपुर के क्षेत्र पंचायत सदस्य चोखेलाल ने बताया कि गांव का रास्ता जर्जर हालत में है।
विज्ञापन
पुलिया टूटी, सड़क पर बह रहा गंदा पानी
दोरैठा की क्षेत्र पंचायत सदस्य अंजू देवी ने बताया कि गांव में रास्ते की पुलिया टूटी हुई है। नाली का गंदा पानी रास्ते में बह रहा है। बारातघर में समर्सेबिल नहीं है। सुनारी के क्षेत्र पंचायत सदस्य अशोक कुमार ने बताया कि गांव में रास्ता और पेयजल की समस्या बनी हुई है।क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने कहा कि समस्याओं के बारे में कई बार ब्लॉक प्रमुख ममता दिवाकर व सोनू दिवाकर से शिकायत की है। लेकिन ब्लॉक प्रमुख ने किसी भी समस्या का समाधान नहीं कराया है। क्षेत्र पंचायत सदस्यों कहा कि क्षेत्र के किसी भी गांव में विकास कार्य नहीं हुआ है।
क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बुधवार को खंड कार्यालय बिचपुरी पर ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ धरना देने का एलान किया है। मामले में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि (पति) सोनू दिवाकर का कहना है कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक की कोई जानकारी नहीं है। विकास कार्य नहीं कराने का आरोप गलत है।