फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Block government formed

ब्लॉकों की सरकार का हुआ गठन, ब्लॉक प्रमुखों की हुई शपथ

Tue, 20 Jul 2021 11:13 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Block government formed
कासगंज। जिले के सभी सात ब्लॉकों में ब्लॉक प्रमुख एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई गई। कार्यक्रम के बाद ही ब्लॉकों की सरकार का गठन हो गया। सभी ब्लॉक प्रमुख अपने-अपने ब्लॉक से जुड़े कार्यों को गति दे सकेंगे। समारोहपूर्वक शपथग्रहण कार्यक्रम सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर आयोजित किए गए। जहां प्रमुखों ने क्षेत्र की जनता को विकास का भरोसा दिया। संवाद
विज्ञापन

कासगंज में यशवीर ने ली शपथ
कासगंज ब्लॉक परिसर में दोपहर साढ़े बारह बजे नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख यशवीर सिंह और 99 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को एसडीएम सदर ललित कुमार ने शपथ ग्रहण कराई। मुख्य अतिथि सदर विधायक देवेंद्र राजपूत एवं भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने सभी को शुभकामनाएं दीं। ब्लॉक प्रमुख ने सभी सदस्यों को विकास का भरोसा दिया। इस दौरान बीडीओ अजय कुमार, भाजपा नेता नवल कुलश्रेष्ठ, डा. खूब सिंह लोधी, महेंद्र सिंह बघेल, डीएस पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

सीमा कराएंगी सोरों में विकास
सोरों ब्लॉक में शपथग्रहण समारोह दोपहर करीब ढाई बजे हुआ। पूर्व सांसद एवं सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव की पत्नी सीमा यादव को समारोहपूर्वक ब्लॉक प्रमुख पद की शपथ एसडीएम ललित कुमार ने दिलाई। इसके बाद क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई गई। ब्लॉक प्रमुख ने सोरों ब्लॉक में बिना भेदभाव के विकास कराने का संकल्प व्यक्त किया। इस दौरान एसडीएम रितु सिरोही, पूर्व विधायक हसरत उल्ला खां शेरवानी, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र यादव, शाहरूख राज, राजवीर साहू, सचिन यादव, विजेंद्र सिंह गौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीनदयाल, मुखर्जी को याद किया
सिढ़पुरा ब्लॉक की नवनिर्वाचित प्रमुख कश्मीरा देवी एवं 66 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्रज फार्म हाऊस पर समारोह में शपथ ली। मुख्य अतिथि विधायक पटियाली ममतेश शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह, श्याम सुंदर गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप रहीं। अतिथियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप जलाया। उपजिलाधिकारी अशोक कुमार ने ब्लॉक प्रमुख एवं सदस्यों को शपथ दिलाई। संचालन मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता चौधरी ने किया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी अजीत कुमार, बौबी कश्यप, पूर्व चेयरमैन कामिनी गुप्ता, रवीश गुप्ता, वंदना गुप्ता, संतोष कुमार, सुदेश चौहान, मौजूद रहे।
अमांपुर में बेहतर विकास का वादा
अमांपुर में ब्लॉक प्रमुख उर्मिला देवी को एसडीएम सहावर शिवकुमार सिंह ने शपथ दिलाई। उर्मिला देवी ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। उन्होंने आपसी सामजंस्य से बेहतर विकास कार्य कराने का भरोसा दिया। कार्यक्रम के दौरान सीओ सहावर शैलेंद्र सिंह परिहार, बीडीओ रामायण सिंह, भाजपा नेता डा. केत सिंह वर्मा, जिला पंचायत सदस्य हरिओम वर्मा, अवनीश सोलंकी, ब्लॉक प्रमुख सहावर कृष्णा राजपूत, चेयरमैन चांद अली रहे।
विधायक ने दिया आश्वासन
गंजडुंडवारा ब्लॉक की नवनिर्वाचित प्रमुख शांति देवी को एसडीएम पटियाली रवेंद्र कुमार ने शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि विधायक ममतेश शाक्य, पूर्व विधायक रज्जन पाल सिंह थे। क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई। इस कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख ने क्षेत्र में विकास का संकल्प लिया। विधायक ममतेश शाक्य ने नवनिर्वाचित प्रमुख व सदस्यों को सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान सत्येंद्र कश्यप, पूर्व विधायक आराम सिंह, मुकेश सिंह, धरमवीर सिंह, अनिल राठौर, हरिओम कश्यप, सुशील सोलंकी आदि मौजूद रहे।
पटियाली में आरती ने ली शपथ
पटियाली में ब्लॉक प्रमुख आरती सिंह चौहान को एसडीएम रवेंद्र कुमार ने शपथ ग्रहण कराई। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्यों को ब्लॉक प्रमुख ने शपथ ग्रहण कराई। मुख्य अतिथि विधायक ममतेश शाक्य ने कहा कि भाजपा की सरकार जिला पंचायत, ब्लॉक व निकाय के माध्यम से लगातार नागरिकों की समस्या का समाधान कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में विकास कराया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, बीडीओ मनीष वर्मा, नरेंद्र बहादुर सिंह, धीरेंद्र बहादुर सिंह, संजीव चौहान मौजूद रहे।

सहावर की कमान कृष्णा ने संभाली
सहावर में दिवंगत विधायक देवेंद्र सिंह के पुत्र नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख कृष्णा को एसडीएम सहावर शिवकुमार सिंह ने शपथ ग्रहण कराई। प्रमुख ने सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई। ब्लॉक प्रमुख ने सहावर ब्लॉक क्षेत्र में विकास कराने का क्षेत्र सदस्यों को भरोसा दिया। मुख्य अतिथि दिवंगत विधायक की पत्नी बीना देवी रहीं। इस दौरान भाजपा नेता श्याम सुंदर गुप्ता, उर्मिला वर्मा, सादाबाद पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिओम चौधरी, सीओ सहावर शैलेंद्र परिहार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed