फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Block education officer caught taking bribe while sitting in car

UP: कार में बैठकर रिश्वत ले रहे थे खंड शिक्षा अधिकारी, तभी पहुंच गई विजिलेंस की टीम, छूट गए पसीने

Fri, 19 May 2023 10:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 19 May 2023 10:12 AM IST
सार

प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक से खंड शिक्षा अधिकारी 50 हजार की रिश्वत मांग रहे थे। इसकी शिकायत के बाद विजिलेंस ने खंड शिक्षा अधिकारी को रंगे हाथ दबोचने के लिए जाल बिछाया, जिसमें वे फंस गए। 

विज्ञापन
Block education officer caught taking bribe while sitting in car
रिश्वत लेते बीएमओ गिरफ्तार (साकेंतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा के बरौली अहीर ब्लाॅक में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह बृहस्पतिवार को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया। प्राथमिक विद्यालय गंगरौआ में तैनात शिक्षक प्रदीप कुमार ने एक माह पहले 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने की विजिलेंस में शिकायत की थी। यह रकम एरियर पास करने के लिए मांगी गई। इसके बाद विजिलेंस ने जाल बिछाया था, इसमें शिक्षा अधिकारी फंस गया। पकड़े जाने पर आरोपी बुरी तरह घबरा गया और कांपने लगा।

विज्ञापन


बरौली अहीर ब्लाॅक के गांव गंगरौआ स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक प्रदीप कुमार यादव 2020 में छह माह निलंबित रहे थे। बहाल होने के बाद उन्होंने अपने एरियर भुगतान के लिए प्रार्थनापत्र दिया था। करीब ढाई लाख रुपये एरियर बन रहा था। आरोप है कि खंड शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह उनकी फाइल आगे नहीं बढ़ा रहे थे। फाइल स्वीकृति की एवज में 50 हजार रुपये रिश्वत मांग रहे थे। शिक्षक पिछले करीब सात माह से खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के चक्कर लगा रहा था।
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी 50 हजार से कम धनराशि लेने को तैयार नहीं थे। परेशान होकर एक माह पहले उसने एसपी विजिलेंस कार्यालय में रिश्वत मांगने की शिकायत की। शिकायत पर प्राथमिक जांच कराई गई। पाया गया कि आरोपी खंड शिक्षा अधिकारी की छवि ठीक नहीं है। वह हर काम के एवज में पैसा मांगते हैं। कार्रवाई के लिए शासन से अनुमति ली गई। जाल बिछाया गया। शिक्षक से कहा गया कि वह रिश्वत देने के लिए हां कर दे। ऐसा ही हुआ। शिक्षक प्रदीप कुमार ने अधिकारी से संपर्क किया। कहा कि उनका काम कर दें। जैसा चाहते हैं वैसा हो जाएगा। आरोपी खंड शिक्षा अधिकारी ने बृहस्पतिवार को फोन करके शिक्षक को ब्लाॅक पर आने के लिए कहा। योजना के तहत विजिलेंस टीम साथ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लाॅक पर बैठक चल रही थी। बैठक के बाद आरोपी अधिकारी ने अपनी कार में शिक्षक को बुलाया। शिक्षक से रकम ले ली। रिश्वत लेते ही विजिलेंस टीम ने उन्हें दबोच लिया। विजिलेंस टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर सत्यपाल सिंह कर रहे थे। आरोपी बीईओ को सुभाष पार्क के सामने स्थित विजिलेंस कार्यालय लाया गया। पूछताछ के बाद उनके खिलाफ विजिलेंस थाने में ही भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम का मुकदमा दर्ज किया गया।


मथुरा से आगरा हुई थी तैनाती

आरोपित खंड शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह दस माह पहले मथुरा से आगरा स्थानांतरण पर आए थे। वह मूलत: बरादरी, बरेली के निवासी हैं। पकड़े जाने के बाद वह खुद को निर्दोष बताने लगे। कहने लगे कि उन्हें फंसाया गया है।

लड्डू खिलाकर पकड़वा दिया

पीड़ित शिक्षक रिश्वत की रकम के साथ लड्डू भी लेकर गया था। उसने आरोपी खंड शिक्षा अधिकारी को पहले लड्डू खिलवाया। कहा कि आपकी वजह से काम हो जाएगा। खंड शिक्षा अधिकारी ने पहले लड्डू खाया। उसके बाद रिश्वत की रकम पकड़ी। रकम पकड़ते ही ब्लाॅक के बाहर छिपी विजिलेंस टीम ने उन्हें घेर लिया। कार्रवाई के दौरान की वीडियोग्राफी कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed