फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Block development officers of five blocks changed

आगरा: पांच ब्लॉकों के खंड विकास अधिकारी बदले

Mon, 20 Feb 2023 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 20 Feb 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Block development officers of five blocks changed
मैनपुरी।
विज्ञापन

जिले के पांच ब्लॉकों में खंड विकास अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल किया गया है। जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद स्थानांतरित खंड विकास अधिकारियों को कार्यमुक्त कर नए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला विकास अधिकारी ने तैनाती का आदेश जारी कर दिया है।


मैनपुरी और बरनाहल विकास खंड में तैनात खंड विकास अधिकारी श्वेतांक पांडेय का शासन ने जिला विकास अधिकारी बदायूं के पद पर स्थानांतरण कर दिया था। संयुक्त खंड विकास अधिकारी घिरोर अशोक पाल सिंह और संयुक्त खंड विकास अधिकारी कुरावली राजकुमार सिंह का भी गैर जनपद स्थानांतरण हो गया था। चार संयुक्त खंड विकास अधिकारी मैनपुरी में भी अन्य जिलों से स्थानांतरित होकर आए थे।
विज्ञापन


डीएम अविनाश कृष्ण सिंह के अनुमोदन पर सीडीओ/डीडीओ विनोद कुमार ने गैर जनपद स्थानांतरित हो चुके अधिकारियों को कार्यमुक्त कर दिया। साथ ही नए अधिकारियों को ब्लॉकों की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें खंड विकास अधिकारी जागीर का कार्यभार देख रहे भूमि संरक्षण अधिकारी विजय सिंह को अब मैनपुरी विकास खंड का जिम्मा दिया गया है। वहीं जागीर की जिम्मेदारी संयुक्त खंड विकास अधिकारी दिनेश चंद्र मिश्रा को दी गई है। इसके साथ ही कुरावली में संयुक्त खंड विकास अधिकारी शिव गोविंद सिंह को, घिरोर में संयुक्त खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला को और बरनाहल में संयुक्त खंड विकास अधिकारी विश्राम सिंह को तैनात किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के आदेश दिए गए हैं।



जिले से स्थानांतरित होकर गए बीडीओ और संयुक्त बीडीओ कार्यमुक्त कर दिया है। नए संयुक्त खंड विकास अधिकारियों को भी तैनाती दी गई है। नवीन तैनाती के अनुसार ही अब अधिकारी जिम्मेेदारियों का निर्वहन करेंगे। - विनोद कुमार, सीडीओ/डीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed