फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Blind Ghazala's dreams fulfilled with scholarship, she became a teacher

Agra : श्री डोरीलाल अग्रवाल मेधावी दिव्यांग छात्रवृत्ति से दृष्टिहीन गजाला के सपने हुए पूरे, बनीं शिक्षिका

Sun, 10 Dec 2023 06:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 10 Dec 2023 06:47 AM IST
सार

छात्रवृत्ति की मदद से उन्होंने उच्च शिक्षा हासिल की और हरदोई के केंद्रीय विद्यालय में शिक्षक बन गई हैं। वह सामान्य बच्चों के जीवन में शिक्षा की ज्योति जलाएंगी। 

विज्ञापन
Blind Ghazala's dreams fulfilled with scholarship, she became a teacher
अमर उजाला फाउंडेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री डोरीलाल अग्रवाल मेधावी दिव्यांग छात्रवृत्ति योजना ने मुजफ्फर नगर की दृष्टिहीन गजाला परवीन (26) के जीवन में खुशियां भर दीं। छात्रवृत्ति की मदद से उन्होंने उच्च शिक्षा हासिल की और हरदोई के केंद्रीय विद्यालय में शिक्षक बन गई हैं। वह सामान्य बच्चों के जीवन में शिक्षा की ज्योति जलाएंगी। 

विज्ञापन


संस्था सचिव डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि मोहम्मद अकरम और माता गुलशन खान की नौ संतानों में सबसे बड़ी गजाला जन्म से देख नहीं सकती थीं। आर्थिक परेशानी के बीच जैसे-तैसे इन्होंने इंटरमीडिएट तक पढ़ाई की। आगे पढ़ाई बंद करने की नौबत आ गई। श्री डोरीलाल अग्रवाल मेधावी दिव्यांग छात्रवृत्ति योजना की जानकारी पर 2019 से आवेदन किया। संस्था ने 3 साल में 36 हजार रुपये से अधिक छात्रवृत्ति दी। 
विज्ञापन


अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से एमए उर्दू कर रहीं गजाला  टीजीटी (ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर्स) परीक्षा उत्तीर्ण कर शिक्षक बन गई हैं। वेतन 65 हजार रुपये मिलेगा। गजाला का कहना है कि छात्रवृत्ति योजना से ही उनके सपनों काे उड़ान मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अमर उजाला फाउंडेशन और विकलांग सहायता संस्था का आभार जताया है। संरक्षक सदस्य रामशरण मित्तल, जेएस फौजदार, सतीश मांगलिक, डॉ. रंजना बंसल, डॉ. ज्ञानप्रकाश, डॉ. भूपेंद्र आहूजा, डॉ. अरुण चतुर्वेदी, आलोक फरसैया, डॉ. एमसी गुप्ता, सुनील अग्रवाल, सुनील विकल, अनिल अग्रवाल, आनंद खंडेलवाल, डॉ. मुनीश्वर गुप्ता, मुरारीलाल गोयल, पंकज मिश्रा, रिनेश मित्तल, शैलेंद्र नरवार, संजय गोयल, रंजन शर्मा, वीरेंद्र गुप्ता, वीरेंद्र वार्ष्णेय, नवदीप अग्रवाल, श्रीकिशन गोयल, डॉ. सपना गोयल ने बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed