फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Blind Elephant Manu Celebrates First Anniversary of Her New Life

दर्द से आजादी तक: हाथी 'मनु' ने वर्षों तक पीड़ा और दुर्व्यवहार झेला, अब मनाई नई जिंदगी की पहली वर्षगांठ

Sat, 14 Feb 2026 09:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 14 Feb 2026 09:48 AM IST
सार

हाथी मनु को पिछले वर्ष मऊ जिले से वाइल्डलाइफ एसओएस की टीम लेकर आई थी। उसने वर्षों तक पीड़ा और दुर्व्यवहार झेला है। उसकी आजादी की पहली वर्षगांठ मनाई गई।  

विज्ञापन
Blind Elephant Manu Celebrates First Anniversary of Her New Life
58 वर्षीय हाथी मनु - फोटो : wildlife sos

विस्तार

58 वर्षीय हाथी मनु के जीवन में यह दिन किसी नए जन्म से कम नहीं है। फरह स्थित हाथी संरक्षण केंद्र में उसने अपनी आजादी की पहली वर्षगांठ मनाई। एक ऐसी आजादी, जिसके लिए उसने दशकों का दर्द सहा। सड़कों पर भीख मांगने के लिए मजबूर किया गया। मनु वर्षों तक पीड़ा और दुर्व्यवहार झेलता रहा।
विज्ञापन


इन्सानी बेरुखी ने उसकी दोनों आंखों की रोशनी छीन ली। शरीर का वजन घट गया, जोड़ों का दर्द उसका स्थायी साथी बन गया। पैरों में फोड़े और पूरे शरीर पर घाव उसकी बीती जिंदगी की मूक गवाही देते रहे। लेकिन, फिर उसकी जिंदगी ने करवट ली। वाइल्डलाइफ एसओएस ने वन विभाग के सहयोग से उसे यातना से बाहर निकाला।
विज्ञापन


विशेष लिफ्टिंग उपकरणों की मदद से उसे सहारा देकर खड़ा किया गया। जैसे टूटे हुए विश्वास को फिर से संभाला गया हो। आज मनु भले देख नहीं सकता, लेकिन वह महसूस करता है। देखभाल का स्पर्श, सुरक्षा का अहसास और अपनत्व की गर्माहट।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाइल्डलाइफ एसओएस की सह-संस्थापक और सचिव गीता शेषमणि ने बताया कि मनु को समय के साथ अधिक सहज और आत्मविश्वासी होते देखना टीम के लिए बेहद सुकून भरा अनुभव है। उसकी हर छोटी प्रगति उत्सव है। मनु की यह वर्षगांठ सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि उस उम्मीद का प्रतीक है कि करुणा हमेशा क्रूरता पर भारी पड़ती है।


ऐसे लाया गया था मनु
प्रदेश के मऊ जिले में वन अधिकारियों ने मनु के घायल और असहाय होने की सूचना गत वर्ष फरवरी में वाइल्डलाइफ एसओएस को दी थी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और उसे तत्काल जरूरी दवाएं दी गईं। चोटों के लिए लेजर थेरेपी और आयुर्वेदिक इलाज शुरू किया गया। खराब स्थिति को देखते हुए वन विभाग की अनुमति से मनु को मथुरा स्थित वाइल्डलाइफ एसओएस हाथी अस्पताल लाया गया। अब एक साल बाद मनु बेहतर है। उसकी चाल में पहले जैसी बेबसी नहीं, बल्कि सुकून है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed