फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   blast in house three injured at pinahat police station

यूपीः विस्फोट से दहला इलाका, तीन लोग झुलसे, बम निरोधक दस्ते ने की छानबीन

Fri, 26 Jul 2019 12:25 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 26 Jul 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
blast in house three injured at pinahat police station
विस्फोट के बाद घर में जांच करती पुलिसटीम - फोटो : अमर उजाला
पिनाहट कस्बे के मोहल्ला ताल की पार में गुरुवार दोपहर को एक घर में अचानक हुए विस्फोट से बालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए आगरा में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


धमाके के दौरान दौरान छर्रे भी निकले। इसकी सूचना पर बम निरोधक दस्ते और फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। विस्फोटक कहां से और क्यों आया, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


मोहल्ला ताल की पार निवासी गंगा सिंह के बरामदे में गुरुवार को तीन बजे अचानक तेज आवाज के साथ धमाका हुआ, जिससे पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई। घबराए लोग गंगा सिंह के घर की ओर दौड़े। बरामदे में गंगा सिंह का बेटा बॉबी (25), रागिनी (25) पत्नी मनीष और प्रियांशु (3) पुत्र मनीष घायल पड़े थे। इन्हें उठाकर लोग सीएचसी पिनाहट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यहां से तीनो घायलों की हालत गंभीर देख आगरा भेज दिया गया। वहीं मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पड़ोसी छोटू ने बताया कि जिस समय  धमाका हुआ, घर में इन तीनों के अलावा गंगा सिंह की पत्नी राधा देवी (52) झाडू लगा रही थी। वह धमाके की आवाज से चीख पड़ी, तभी लोग जुट गए।

गंगा सिंह के पांच बेटे सर्वेश, मनीष, मंजेश, बॉबी, नितिन हैं। जिनमें मनीष की शादी हो चुकी ही। घटना के दौरान गंगासिंह बाजार में फलों की ढेल लगाने गए थे। मनीष राज मिस्त्री है। वह काम पर गया था। सर्वेश एक दुकान पर काम करता है। मंजेश भी बाजार में ढेल पर था। नितिन घर से बाहर था। घटना के बाद मौके पर पुलिस तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed