{"_id":"62615c9d9f5c0406a81f0ad0","slug":"blankets-seller-youths-cheated-halwai-family-by-trapping-him-in-hypnosis-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: कंबल बेचने आए युवकों ने सम्मोहन में फंसाकर हलवाई को ठगा, सोने की अंगूठी भी ले गए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: कंबल बेचने आए युवकों ने सम्मोहन में फंसाकर हलवाई को ठगा, सोने की अंगूठी भी ले गए
Thu, 21 Apr 2022 07:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 21 Apr 2022 07:01 PM IST
सार
गर्मी में कंबल बेचने आए बाइक सवार तीन युवकों ने हलवाई को ठगी का शिकार बनाया। हलवाई और घर की दो महिला सदस्यों को सम्मोहन में फंसाकर साढ़े सात हजार की नकदी और स ोने की अंगूठी लेकर फरार हो गए। होश में आने के बाद इस ठगी की जानकारी हुई तो परिवार के होश उड़ गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा शहर के मंडी रामदास की गली रामपाल में कंबल बेचने आए बाइक सवार तीन युवक सम्मोहन कर हलवाई के घर से साढ़े सात हजार रुपये और सोने की अंगूठी ठग ले गए। जाते हुए तीन कंबल भी छोड़ गए। ठगी करने वाले तीनों सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। सूचना पर पहुंची गोविंदनगर पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई, पर अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
थाना गोविंदनगर की गली रामपाल निवासी किशन पेशे से हलवाई हैं। बुधवार की दोपहर उनके घर पर पत्नी सविता और भाभी मीनू के अलावा परिवार की दो महिलाएं थीं। इसी बीच कंबल बेचने के लिए बाइक से तीन युवक आए। दो तो घर के अंदर आए, जबकि एक बाइक स्टार्ट करके बाहर ही खड़ा रहा। कंबल बेचते हुए दोनों ठगों ने साढ़े सात हजार रुपये और सविता की अंगूठी ले ली। तीनों कंबल छोड़कर बाइक से भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
थोड़ी देर बाद महिलाओं को अपने साथ ठगी का अहसास हुआ तो शोर मचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डायल 112 पर सूचना दी गई तो गोविंदनगर पुलिस ने पहुंचकर जानकारी जुटाई। तीनों ठग सीसीटीवी में भागते हुए कैद हुए हैं, पर पुलिस ने अभी तक इस तरफ कोई खास ध्यान नहीं दिया है। गोविंदनगर पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई भी मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
ये बोले सीओ सिटी
मामले की जानकारी देते हुए सीओ सिटी अभिषेक तिवारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।