{"_id":"676f07e86baff97d89072bda","slug":"blackmailed-a-woman-by-taking-obscene-photos-kasganj-news-c-175-1-mt11003-125636-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अश्लील फोटो खींचकर महिला को किया ब्लैकमेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अश्लील फोटो खींचकर महिला को किया ब्लैकमेल
Sat, 28 Dec 2024 01:32 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 28 Dec 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला को एक व्यक्ति ने तांत्रिक बनकर झांसे में ले लिया। इसके बाद पहले बेटी के गर्भवती होने और फिर महिला के अश्लील फोटो खींचकर उसे ब्लैकमेल करते हुए करीब 20 लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता ने परिवार के साथ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई है।
पीड़िता के अनुसार, उसके मायके में प्रमोद साहू निवासी सहावर गेट गली सत्तार बैंड कासगंज का आना जाना था। यह खुद को तांत्रिक बताता था। महिला की बड़ी बेटी को शादी के कई वर्ष बाद तक बच्चे नहीं हुए तो तांत्रिक ने कहा कि तुम्हारी बड़ी बेटी पर बुरी आत्माओं का साया है। तंत्र विद्या कराने से वह गर्भवती हो जाएगी। प्रमोद साहू ने तंत्र विद्या के नाम पर करीब पांच लाख रुपये ले लिए लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ।
रुपये वापस मांगने पर उसे परिवार को बुरी आत्माओं के नाम पर डरा दिया। इसके बाद एक दिन जब घर पर कोई नहीं था तो महिला के नहाते समय तांत्रिक ने अश्लील फोटो खींच लिए और उसे ब्लैकमेल करने लगा। उसने महिला से करीब 20 लाख रुपये ब्लैकमेल कर वसूल लिए। आरोपी की डिमांड बढ़ने पर महिला के परिवार को सारी बातें पता चल गईं। शुक्रवार को महिला ने पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा से मुलाकात कर मामले में कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने बताया कि इस मामले की जांच सीओ सिटी को सौंप दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।