फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BKU workers protested demanding compensation for farmers and against black marketing of fertilizers In Agra

UP News: बारिश से फसल बर्बाद... डीएपी की हुई कालाबाजारी, भाकियू ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Mon, 23 Sep 2024 08:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 23 Sep 2024 08:42 PM IST
सार

ताजनगरी में बारिश से फसल बर्बाद हो गई। डीएपी की कालाबाजारी हो गई। भाकियू ने किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
BKU workers protested demanding compensation for farmers and against black marketing of fertilizers In Agra
भाकियू ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में भारतीय किसान यूनियन ने किसानों को मुआवजा देने की मांग और खाद की कालाबाजारी के विरोध में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। मुख्यमंत्री के नाम एसीएम प्रथम रतन वर्मा को ज्ञापन देकर आगरा को आपदाग्रस्त घोषित कर मुआवजा देने और डीएपी की उपलब्धता कराने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


प्रतापपुरा चौराहा से किसान पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां नारेबाजी की। इस दौरान पुलिसकर्मियों से विवाद भी हुआ। आधा घंटे तक नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष राजवीर लवानियां ने कहा कि बारिश से सब्जी, फसल चौपट हो गई हैं। सरकार ने इसका सही आकलन नहीं कराया। डीएपी प्रति पैकेट 400-500 रुपये अतिरिक्त लेकर कालाबाजारी हो रही है। इससे किसान परेशान है।
विज्ञापन


मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह चाहर ने कहा कि गांव में 24 घंटे बिजली, केसीसी ऋण वसूली पर रोक और ब्याज माफ की जाए। ऐसा नहीं हुआ तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में तातीराम जादौन, गिर्राज सिंह नौहवार, विपिन यादव, रामअवतार वर्मा, बंटी तोमर, श्यामवीर सिंह चाहर, पवन सिकरवार, देवी सिंह कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed