{"_id":"5c618fc0bdec2273771f352e","slug":"bku-workers-captured-toll-plaza-of-lucknow-expressway-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू कार्यकर्ताओं का एक्सप्रेसवे के टोल पर कब्जा, दर्जनों गाड़ियों को मुफ्त में निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू कार्यकर्ताओं का एक्सप्रेसवे के टोल पर कब्जा, दर्जनों गाड़ियों को मुफ्त में निकाली
Mon, 11 Feb 2019 08:37 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 11 Feb 2019 08:37 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज से ली गई तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा से लखनऊ की ओर जा रहे भारतीय किसान यूनियन (भानू) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा पर जमकर हंगामा किया। टोल मांगे जाने पर भड़के भाकियू कार्यकर्ताओं ने लाठी डंडों से वहां कब्जा कर लिया।
इस दौरान करीब 15 मिनट तक उनके कब्जे में रहे टोल से दर्जनों वाहन बिना टोल दिए ही निकल गए। भाकियू कार्यकर्ताओं के चले जाने के बाद टोल कर्मियों ने थाना फतेहाबाद में तहरीर दी है। पुलिस ने कार्रवाई की बात कही है।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के 27वें माइल स्टोन पर स्थित टोल प्लाजा पर सोमवार सुबह भाकियू के (भानू) के कार्यकर्ता 10-12 गाड़ियों से कहीं जा रहे थे। कर्मियों ने टोल मांगा तो वे भड़क गए। गाड़ियों में से कार्यकर्ता लाठी डंडा लेकर निकल आए तथा टोल पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
बैरियर हटा कर गाड़ियों को निकालने लगे। टोल कर्मियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। करीब 15 मिनट तक टोल पर हंगामा होता रहा। इस दौरान गाड़ियां बिना टोल दिए निकलती रही।
इसके बाद सभी भाकियू कार्यकर्ता गाड़ियों में बैठकर चले गए। घटना के बाद टोल कर्मियों ने थाना फतेहाबाद में इस घटना की लिखित तहरीर दी है। एसओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।