{"_id":"66d04f3a8f9b154805086514","slug":"bku-took-out-tractor-march-on-agra-etawah-highway-in-bah-agra-had-hot-talk-with-sdm-2024-08-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: आगरा-इटावा हाईवे पर भाकियू का ट्रैक्टर मार्च, पुलिस को लगानी पड़ी जेसीबी; एसडीएम से हुई हॉट टॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: आगरा-इटावा हाईवे पर भाकियू का ट्रैक्टर मार्च, पुलिस को लगानी पड़ी जेसीबी; एसडीएम से हुई हॉट टॉक
Thu, 29 Aug 2024 04:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 29 Aug 2024 04:06 PM IST
सार
बाह में आगरा-इटावा हाईवे पर भाकियू ने ट्रैक्टर मार्च निकाला। पुलिस को रोकने के लिए जेसीबी लगानी पड़ी। इस दौरान किसानों की एसडीएम से हॉट टॉक भी हुई।
विज्ञापन
Agra News: आगरा-इटावा हाईवे पर भाकियू का ट्रैक्टर मार्च
- फोटो : संवाद
विस्तार
ताजनगरी आगरा के बाह क्षेत्र में गुरुवार को किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकाला। इससे आगरा-इटावा हाईवे पूरी तरह जाम हो गया। धूप और उमस में लोग घंटों फंसे रहे। इन्हें रोकने के लिए पुलिस-प्रशासन को जेसीबी लगानी पड़ी। इस दौरान किसानों और एसडीएम में हॉट-टॉक हुई।
विज्ञापन
बिजली कटौती, चक मार्ग एवं तालाबों पर अतिक्रमण, किसानों का उत्पीड़न सहित कई मुद्दों को लेकर भाकियू (टिकैत) ने ट्रैक्टर मार्च निकाला। आगरा-इटावा हाईवे पर भदरौली से बाह तक ट्रैक्टर मार्च निकाला। बाह कस्बा में भदावर कॉलेज के पास पुलिस प्रशासन ने मार्च को जेसीबी लगाकर रोक लिया।
विज्ञापन
Trending Videos
इस पर भाकियू (टिकैत) जिलाध्यक्ष राजवीर लवानिया के नेतृत्व में किसानों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर नायब तहसीलदार पहुंचे। किसानों ने उनसे वार्ता करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
इस पर एसडीएम सृष्टि एवं एसीपी गौरव सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने छह सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। समाधान के आश्वासन पर तकरीबन दो घंटे बाद किसानों ने सड़क से ट्रैक्टर हटाए। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका।