फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BKU Farmers will protest against the ban on Barbed Wire Fencing in Agra

आगरा में किसान महापंचायत: कटीले तारों पर प्रतिबंध का विरोध, भाकियू का एलान- 21 अक्तूबर को करेंगे प्रदर्शन

Thu, 06 Oct 2022 06:31 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 06 Oct 2022 06:31 PM IST
सार

बाद गांव स्थित मंडल कार्यालय पर भाकियू ने गुरुवार को चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 87वीं जयंती धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर किसान महापंचायत का आयोजन भी किया गया। 

विज्ञापन
BKU Farmers will protest against the ban on Barbed Wire Fencing in Agra
किसान महापंचायत में शामिल हुए आगरा मंडल के किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के मलपुरा में ग्वालियर हाईवे स्थित गांव बाद में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 87वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर किसान नेताओं ने बाबा टिकैत को श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। किसान महापंचायत का आयोजन भी किया गया। महापंचायत में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी से यूनियन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और किसान शामिल हुए। फैसला लिया गया है कि कटीले तारों और ट्रैक्टर-ट्रॉली की सवारी पर रोक के विरोध में किसान 21 अक्तूबर को जिलाधिकारी का घेराव करेंगे। 

विज्ञापन


बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती को भाकियू ने इस बार किसान मजदूर अधिकार दिवस के रूप में मनाई है। किसान महापंचायत में यूनियन पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने किसानों की मांग को प्रमुखता से उठाया। इसमें कटीले तारों को प्रतिबंधित करने और ट्रैक्टर-ट्रॉली में लोगों के बैठने पर पाबंदी लगाने के आदेश पर किसानों ने नाराजगी जाहिर की। भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता गजेंद्र सिंह परिहार ने किसानों की समस्या पर चर्चा की।

विज्ञापन

भाकियू ने किया विरोध प्रदर्शन का एलान 

भाकियू के मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह चाहर ने कहा कि सरकार किसानों की दोगुनी आय की बात कर रही है, लेकिन किसानों के संसाधनों पर प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं। कटीले तारों पर रोक लगने से छुट्टा पशु किसानों की फसल को बर्बाद कर देंगे। जिलाध्यक्ष राजवीर लवानिया ने बताया कि सरकार ने कटीले तारों और ट्रैक्टर-ट्रॉली की सवारी पर रोक लगाई है, इसके खिलाफ किसान 21 अक्तूबर को सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ जिलाधिकारी का घेराव करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये लोग हुए शामिल 

महापंचायत में भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष बुद्धाराम सिंह, जिलाध्यक्ष फिरोजाबाद प्रेम अतुल यादव, मथुरा से जिलाध्यक्ष माया चौधरी, सावित्री चाहर, मीना चौधरी, प्रेम सिंह, मानसिंह, जयपाल सिंह, महेश जाटव, किशनवीर, बिपिन यादव सिंह, सुखपाल सिंह, उद्घोष राणा, बाबूलाल, किरण, कृपाल फोजदार, धर्मवीर सिंह, सरनाम सिंह, राज बहादुर सिंह, आशा सचदेवा, जगवीर सिंह, संजय प्रधान हकीम सिंह, श्याम चाहर आदि किसान यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रमुख रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed