फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bku Bhanu workers protested at toll plaza of Agra-Lucknow Expressway In Agra alleging indecency

UP News: एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर अभद्रता, भाकियू भानू ने किया प्रदर्शन; जाम में फंसी रहीं कई एंबुलेंस

Tue, 01 Oct 2024 07:21 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 01 Oct 2024 07:21 PM IST
सार

एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर किसानों से अभद्रता का आरोप लगाते हुए भाकियू भानू ने प्रदर्शन किया। इससे लंबा जाम लग गया। जाम में कई एंबुलेंस फंसी रहीं। 

विज्ञापन
bku Bhanu workers protested at toll plaza of Agra-Lucknow Expressway In Agra alleging indecency
एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर भाकियू भानू ने किया प्रदर्शन - फोटो : संवाद

विस्तार

ताजनगरी आगरा के फतेहाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा 21 पर मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (भानू) की गाड़ियों को निकालने को अभद्रता का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। लखनऊ की ओर जाने वाली छह लाइनों को किसान यूनियन के नेताओं ने अपनी गाड़ियां लगाकर रोक दिया। 35 मिनट तक एक्सप्रेस-वे पर जाम के हालात बने रहे। कई एंबुलेंस भी फंसी रहीं। मांगे माने जाने पर धरना समाप्त किया गया।

विज्ञापन


मंगलवार को दिन में करीब 11:40 बजे भाकियू युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन समाधिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के फतेहाबाद टोल प्लाजा पर पहुंचे। लखनऊ की ओर जाने वाली छह लाइनों में गाड़ियां खड़ी कर नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। इससे जाम लग लग गया। कई एंबुलेंस भी जाम में फंसी रहीं। 
विज्ञापन


यूपीडा के कर्मचारियों ने एंबुलेंसों को वीआईपी लाइन से निकलवाया। वहीं, धरना स्थल पर यूपीडा के मुख्य सुरक्षा अधिकारी आरएन सिंह, टोल मैनेजर केपी सिंह, सुरक्षा अधिकारी प्रथम राधा मोहन द्विवेदी पहुंचे। भाकियू के पदाधिकारी से वार्ता की। भाकियू पदाधिकारियों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि भाकियू भानू लिखी गाड़ियों को जानबूझकर परेशान किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टोलकर्मी अभद्रता करते हैं। मांग रखी कि संगठन की गाड़ियों को पास किया जाए। सभी मांगें माने जाने पर करीब 35 मिनट बाद धरना प्रदर्शन खत्म हुआ। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीताराम मुद्गल, जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह, निर्मल राजावत, संजय शर्मा, सुनील यादव, रमन पचौरी, बृजमोहन, सत्येंद्र तोमर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed