फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BKU Bhanu leader protest to make Yamuna Expressway toll free in Agra

Agra: यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल फ्री करने के लिए भाकियू भानु ने शुरू किया धरना, बंद करनी पड़ीं तीन लेन

Tue, 02 Aug 2022 06:48 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 02 Aug 2022 06:48 PM IST
सार

भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष ने कहा कि एक्सप्रेसवे से संगठन के कार्यकर्ताओं का आना-जाना है। उनकी मांग है कि संगठन के लोगों के वाहनों को टोल फ्री किया जाए।  

विज्ञापन
BKU Bhanu leader protest to make Yamuna Expressway toll free in Agra
टोल पर प्रदर्शन करते भाकिय भानु के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल फ्री करने की मांग को लेकर मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) भानु के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को आगरा के खंदौली टोल प्लाजा पर धरना शुरू कर दिया। धरने के दौरान एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा की तीन लाइनें बंद करनी पड़ीं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन के अध्यक्ष के आदेश के बाद ही वे धरने से उठेंगे। 

विज्ञापन


मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष ब्रजमोहन सिसौदिया, प्रदेश महासचिव पवन समाधिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीताराम मुद्गल कार्यकर्ताओं के साथ खंदौली टोल प्लाजा पर पहुंचे और बेमियादी धरने पर बैठ गए। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंची और पदाधिकारियों को धरना समाप्त करने के लिए समझाया, लेकिन वे माने नहीं। 

विज्ञापन

भाकियू भानु की यह है मांग 

भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष ने कहा कि एक्सप्रेसवे से रोजाना संगठन के कार्यकर्ताओं का आना-जाना है, उनसे रोजाना टोल वसूला जाता है। मांग है कि संगठन के लोगों के वाहनों को टोल फ्री किया जाए।  

विज्ञापन
विज्ञापन


खंदौली टोल प्लाजा इंचार्ज तुलसीराम गुर्जर ने बताया कि वे धरना समाप्त कराने के समझाने गए थे, लेकिन कार्यकर्ता माने नहीं। धरने से टोल प्लाजा पर वाहनों की तीन लाइनें बंद करनी पड़ी हैं। मौके पर राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र कुशवाह, गणेश शर्मा, दिलीप जादौन, एसके सिंह, डॉ. अवनीश, विपिन यादव, भरत सिंह, पंकज जादौन आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed