फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJYM vice president assaulted in Agra

आगरा: भाजयुमो उपाध्यक्ष से मारपीट, अगवा करने की कोशिश, जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस

Sat, 31 Jul 2021 01:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 31 Jul 2021 01:11 AM IST
सार

  • पुलिस लाइन रोड की घटना, संगठन के महामंत्री सहित तीन नामजद और 12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा 

विज्ञापन
BJYM vice president assaulted in Agra
थाने में युवा मोर्चा के अधिकारी... - फोटो : amar ujala

विस्तार

आगरा के भाजयुमो के उपाध्यक्ष राहुल आर्य का आरोप है कि शुक्रवार शाम को पुलिस लाइन रोड पर उन्हें कार सवार संगठन के महामंत्री शैलू पंडित और उनके साथियों ने रोक लिया। मारपीट के बाद कार में अगवा  करने का प्रयास किया। राहगीरों के आने पर वो बचकर भाग निकले। विधायक योगेंद्र उपाध्याय के घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। बाद में थाना नाई की मंडी में तहरीर दी। पुलिस ने अपहरण के प्रयास और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


इंद्रा कालोनी, शाहगंज निवासी राहुल आर्य ने बताया कि वह शाम तकरीबन 5:15 बजे धाकरान स्थित होटल मोती पैलेस से स्कूटी पर घर जा रहे थे। सुंदरपाड़ा स्थित एक कोचिंग के पास गढ़ी भदौरिया निवासी कार सवार शैलू पंडित, कृष्णा और सूरज पांडेय सहित दो पहिया वाहन सवार 10-12 अज्ञात लोगों ने रोक लिया। जिस कार में शैलू पंडित थे, उस पर महामंत्री, युवा मोर्चा लिखा था। आरोपी तमंचे दिखाकर कार में खींचकर डालने लगे। मारपीट की। शोर मचाने पर राहगीर जुट गए। इस पर राहुल किसी तरह भाग निकले। इसके बाद विधायक योगेंद्र उपाध्याय के निवास पर पहुंचे। विधायक को जानकारी दी। राहुल कार्यकर्ताओं के साथ थाना नाई की मंडी आए और तहरीर दी। उधर, उनकी स्कूटी भी नहीं मिली है, जो भागते समय छूट गई थी।
विज्ञापन


थाना नाई की मंडी के प्रभारी निरीक्षक शाह नजर अहमद का कहना है कि शैलू पंडित, कृष्णा, सूरज और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसमें अपहरण का प्रयास और मारपीट का आरोप लगाया गया है। विवेचना की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष गौरव राजावत का कहना था कि शैलू मौके पर नहीं था। उन्हें बदनाम करने की साजिश की जा रही है। कुछ कार्यकर्ताओं से विवाद हो गया था। शैलू की गाड़ी को एक कार्यकर्ता लेकर गया था। जो भी दोषी है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन के गठन से पहले बढ़ी तनातनी
राहुल आर्य का कहना है कि संगठन में पदाधिकारियों का पुनर्गठन होने वाला है। वो अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार हैं। इससे ही संगठन के अन्य पदाधिकारी खफा हैं। दबाव बनाने के लिए उन पर हमला किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed