फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP would be vicotry

त्रिस्तरीय चुनावों में भी भाजपा लहराएगी परचम-रजनीकांत

Fri, 29 Jan 2021 11:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
BJP would be vicotry
कासगंज के न्यौली में भाजपा के पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक करते भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्? - फोटो : KASGANJ
कासगंज/अमांपुर। त्रिस्तरीय चुनावों में भी जीत हासिल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सक्रियता बढ़ा दी है। जगह-जगह बैठकें कर कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जा रहा है और अभी से चुनावों के लिए जुट जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

मानपुर नगरिया की बैठक में ब्रज प्रांत अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि त्रिस्तरीय चुनावों में भी भाजपा परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आपस में समन्वय कर प्रत्याशियों की जीत के लिए कार्य करें। अभी से ग्रामों में पहुंचकर लोगों को नीतियां एवं सरकार की योजनाओं को बताएं। जिससे चुनावों में जीत मिल सके।
विज्ञापन

इस दौरान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह, पंचायत चुनाव जिला संयोजक महेंद्र बघेल, अध्यक्ष नगरिया रामप्रताप सोलंकी, मंडल प्रभारी डॉ. योगेंद्र चौहान, पंचायत चुनाव सह संयोजक ब्रज क्षेत्र डॉ. बीडी राणा, महामंत्री राजवीर सिंह भल्ला, आदित्य का कोरिया, अजीत चौहान आदि मौजूद रहे। संचालन मनोज चौहान ने किया। अमांपुर में कोमल प्रसाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बैठक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने कहा कि भाजपाई सक्रियता से चुनावों में जीत के लिए जुट जाएं। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार भारद्वाज, भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मीना चौहान, महामंत्री संजय सोलंकी, मंडल अध्यक्ष रूद्रप्रताप सिंह, संचालन चित्तर सिंह सोलंकी ने किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सुरेश माहेश्वरी, जिला महामंत्री युवा कुलदीप प्रतिहार, मंडल अध्यक्ष ममता राजपूत, रामपाल सिंह राघव प्रधान, भाजपा नेता बृजेश वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed