फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bjp workers demanded to remove liqur shops in soronji

तीर्थनगरी से शराब की दुकानें हटवाने को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Mon, 04 Apr 2022 11:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
bjp workers demanded to remove liqur shops in soronji
कासगंज के सोरोंजी में शराब की दुकान के सामने प्रदर्शन करते भाजयुमो कार्यकर्ता । - फोटो : KASGANJ
सोरोंजी। भारतीय युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने तीर्थनगरी में शराब की दुकानों के सामने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। शराब की दुकानें, मीट अंडे आदि की दुकानों को बंद कराने की मांग की। इस संबंध में डीएम को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

भाजयुमो जिला सोशल मीडिया प्रभारी अभिषेक वशिष्ठ ने कहा कि सोरोंजी के तीर्थस्थल घोषित होने के बाद यहां शराब, अंडे व मीट की दुकानें नहीं होनी चाहिए। इन दुकानों को नगर की सीमा से लगभग दो किलोमीटर दूर होना चाहिए। तीर्थनगरी में बस स्टैंड पर शराब की दुकानों पर असामाजिक तत्व तीर्थनगरी में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं से अक्सर अभद्रता करते हैं। प्राचीन शिवालय मंदिर और इंटर कॉलेज में जाने वाली छात्राएं भी इधर से गुजरती हैं। बस स्टैंड के सामने, बदरिया में हरि की पौड़ी के नजदीक, कछला गेट, पं. दीन दयाल उपाध्याय स्मारक के समीप से शराब के ठेके हटवाए जाने की मांग की गई। डीएम को ज्ञापन देने वालों में योगेश शर्मा, अमित कुमार शर्मा, अमित पूसे तिवारी, रजत महेरे रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed