फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP worker protest against constables for misbehaved

रास्ता पूछने पर अभद्रता करना पड़ा भारी, तीन सिपाहियों पर हुई ये कार्रवाई

Mon, 06 Aug 2018 02:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 06 Aug 2018 02:13 PM IST
विज्ञापन
BJP worker protest against constables for misbehaved
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
आगरा के साईं की तकिया (रकाबगंज) पर रविवार रात को भाजपा कार्यकर्ता से अभद्रता कर दी गई। आरोप है कि यातायात पुलिस के सिपाहियों ने रास्ता पूछने पर अभद्रता की। इसकी जानकारी पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंच गए। 
विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। सिपाहियों पर कार्रवाई की मांग की। बाद में एसपी सिटी प्रशांत वर्मा सहित पुलिस फोर्स पहुंच गई। एक घंटे बाद तीन सिपाहियों को लाइन हाजिर करने पर कार्यकर्ता शांत हुए।
विज्ञापन

  
भाजपा कार्यकर्ता अंबुज द्विवेदी ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर रहकर संगठन का कार्य करते हैं। रविवार को उनका जन्मदिन था। वो परिवार के साथ पार्टी मनाकर फतेहाबाद रोड से लौट रहे थे। साईं की तकिया चौराहे पर परिक्रमा के चलते बैरियर लगा हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ता पूछने पर अभद्रता

यहां पर यातायात पुलिस के सिपाही तैनात थे। अंबुज ने बताया कि उन्होंने गाड़ी रोककर सिपाहियों से गाड़ी निकालने के लिए रास्ते के बारे में पूछा। आरोप है कि एक सिपाही ने इशारा करते हुए अभद्रता कर दी। इस पर वह गाड़ी से उतरे। 

विरोध करने पर अन्य सिपाही भी अभद्रता करने लगे। उन्होंने मामले की जानकारी एसएसपी के पीआरओ को फोन पर दी। एसपी सिटी प्रशांत वर्मा और सीओ सदर उदयराज सिंह आ गए। वहीं जानकारी पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता आ गए। 

उन्होंने पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। उस समय कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल गाड़ी से जा रहे थे। वो भी रुक गए गए। बाद में एसपी सिटी ने तीन सिपाहियों को लाइन हाजिर करने की बात की। तब कार्यकर्ता शांत हुए। 

सीओ सदर उदयराज सिंह का कहना था कि 24 घंटे के लिए सिपाही लाइन हाजिर किए गए हैं। प्रकरण की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर ड्यूटी नहीं करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed