फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bjp won, free ration and home scheme

जिले के 2.34 लाख परिवार मोदी योगी की फ्री राशन योजना से हो रहे लाभांवित

Fri, 11 Mar 2022 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
bjp won, free ration and home scheme
कासगंज। भाजपा की फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार आई है। भाजपा की इस जीत को लेकर लोगों के अपने-अपने आकलन हैं। इसमें सामने आया है कि विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने प्रदेश में योगी सरकार को बहुमत दिलाई है। जिले की बात करें तो यहां 2.34 लाख राशनकार्ड धारक फ्री राशन योजना का लाभ ले रहे हैं। जबकि 8152 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपनी जमीन पर पक्की छत का इंतजाम करने का मौका मिला है।
विज्ञापन

भाजपा ने भी सरकार की योजनाओं का लाभ लेने वाले लाभार्थियों से चुनाव से पहले ही घर-घर संपर्क करके सहयोग मांगा था। इसके लिए हर गली हर मोहल्ले में संगठन के नेता पहुंचे और लाभार्थियों से वोट की अपील की। लाभार्थियों ने भाजपा के लोगों को आश्वस्त भी किया और उन्होंने भाजपा के पक्ष में मतदान करके योजनाओं के प्रभाव को सच साबित कर दिया है। सरकार के प्रति कई बिंदुओं पर नाराजगी थी। जिसे सपा व अन्य विरोधी दल भुनाने में लगे थे, लेकिन योजनाओं के लाभार्थियों पर विपक्षियों की बातों का असर नहीं हुआ। कानून व्यवस्था पर भी भाजपा का खास फोकस था। जनता ने इस बिंदु पर भी भाजपा के शासन को तरजीह दी। यही स्थितियां भाजपा के पक्ष में बनी रही। जिसके बूते बहुमत से सरकार गठन के पायदान पर भाजपा पहुंची।
विज्ञापन

हारे नेताओं ने भी माना राशन और आवास योजना का असर
कासगंज। सदर विधानसभा सीट से हारे सपा के पूर्व मंत्री और प्रत्याशी मानपाल सिंह ने कहा कि जनता फ्री राशन के फेर से बाहर नहीं आ पाई। फ्री राशन का यही प्रभाव रहा कि विपक्षी दलों को परंपरागत वोट भी नहीं मिले। जिसके कारण यह स्थितियां बनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवास लाभार्थियों की बात-
- हमें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दो किस्त मिल चुकी हैं और हमने अपने आवास पर निर्माण का काम भी तेजी से कराया है। सरकार की यह योजना गरीबों के लिए बेहद लाभकारी रही है। इन योजनाओं के प्रभाव के चलते भाजपा के पक्ष में मतदान भी किया गया। - राजेश कुमार, सहावर गेट।
- प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को पक्की छत मिली है। इस योजना का लाभ मिल चुका है। तीनों किस्त आ चुकी हैं। आवास भी बन चुका है। परिवार का पक्की छत के नीचे रहने का सपना पूरा हुआ है। हमारे सपने पूरे करने वाली सरकार के गठन के लिए हमने मतदान किया। - विनीता, मोहल्ला नवाब।
राशन लाभार्थियों की बात-
- सरकार की फ्री राशन योजना से गरीबों को काफी राहत मिली है। कोरोना काल में हर आदमी परेशान था, लेकिन हर माह में दो बार फ्री राशन मिला। साथ में रिफाइंड, चना, नमक दिया गया। इससे गरीबों की रसोई पकती रही। जो सरकार हमारी ख्याल कर रही थी तो हमने भी मौका आने पर सरकार का साथ दिया। - आकाश, बिलराम गेट।
- मोदी और योगी सरकार की योजना अच्छी रहीं हैं। गरीबों को इन योजनाओं का लाभ मिला है। हमारे परिवार को भी फ्री राशन की सुविधा का लाभ मिला। लगातार राशन लिया और सरकार का साथ निभाते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान किया। - राजीव मौर्य, सुल्तानपुर।

क्या बोले भाजपा जिलाध्यक्ष
- मोदी और योगी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से जनता सीधे लाभान्वित हो रही है। पात्रों को खाद्यान्न फ्री में दिया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना का धन सीधे लाभार्थियों के खाते में पहुंचा। किसान सम्मान निधि जिले के पात्र लाभार्थियों के खातों में पहुंची। मुख्यमंत्री गरीब कन्या विवाह योजना व अन्य कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से सबका साथ सबका विकास की भावना से कार्य किया।
- केपी सिंह सोलंकी, जिलाध्यक्ष, भाजपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed