{"_id":"60f46c668ebc3e6d926f5e12","slug":"bjp-will-form-government-again-manvendra-pratap-tundla-news-agr500357321","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा पुन: बनाएगी सरकार: मानवेन्द्र प्रताप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा पुन: बनाएगी सरकार: मानवेन्द्र प्रताप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला। भारतीय जनता पार्टी को जनता का सहयोग मिल रहा है। इससे स्पष्ट है कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी पहले से अधिक सीटें लाकर पुन: सरकार बनाएगी। यह बातें भाजपा जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह ने जिला उपाध्यक्ष वृंदावनलाल गुप्ता के आवास पर ब्लॉक प्रमुखों एवं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि के स्वागत समारोह में कहीं।
उन्होंने कहा कि विपक्षी दल अपना खोता जनाधार देखकर बौखला गए हैं और सरकार पर गलत आरोप लगातार जनता को भ्रमित कर रहे हैं। महानगर अध्यक्ष फिरोजाबाद राकेश शंखवार ने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुमित सिंह ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर नहीं है।
विधायक प्रेमपाल धनगर ने कहा कि वह अपने अल्प समय में विधानसभा में भरपूर कार्य कराने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। जिला उपाध्यक्ष वृंदावनलाल गुप्ता ने समस्त ब्लॉक प्रमुखों, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि, विधायक का फूलमाला पहनाकर, शॉल पहनाकर और प्रतीक चिह्न देकर सम्मान किया। जिला महामंत्री दीपक चौधरी, राजीव गुप्ता, उदय प्रताप सिंह, दिनेश गुप्ता, सतेंद्र बघेल, अजय प्रधान, सतीश धनगर, राजेश अग्रवाल, दीपक ठेनुआ, दीपक राजोरिया, गिरवर निषाद, राजेंद्र बिहारी गुप्ता, मनोज धाकरे, आकाश शर्मा, भोला जैन आदि मौजूद रहे।