फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bjp will declare candidate for by election agra north constituency

विधानसभा उपचुनाव: आज होगा भाजपा प्रत्याशी के नाम का एलान, हाईकमान के फैसले पर टिकी निगाहें

Sun, 28 Apr 2019 04:44 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 28 Apr 2019 04:44 PM IST
विज्ञापन
bjp will declare candidate for by election agra north constituency
भाजपा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
आगरा उत्तर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा अब तक अपना प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाई है। इससे चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। वहीं कांग्रेस और सपा ने अपना-अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। 
विज्ञापन


लखनऊ के माध्यम से दिल्ली में पहुंचे दो-तीन नामों पर मंथन जारी है। नेतृत्व के निर्णय पर सबकी निगाहें टिकी हैं। कल (सोमवार) नामांकन का आखिरी दिन है। ऐसे में पार्टी को आज प्रत्याशी की घोषणा का एलान करना ही होगा। 
विज्ञापन


उत्तर विधानसभा के उपचुनाव में प्रत्याशी के लिए दावेदारों की सबसे लंबी लाइन भाजपा में है। वर्षों से इस सीट पर भाजपा का ही कब्जा है। ऐसे में वैश्य समाज से जुड़े कई दावेदारों ने ताल ठोक दी है। लखनऊ में पैरोकारी के लिए घेराबंदी भी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दो-तीन नामों पर उलझन

सूत्रों की मानें तो दो-तीन नामों में पार्टी नेतृत्व उलझा हुआ है। इनमें एक पार्टी के काफी पुराने कार्यकर्ता का नाम सबसे ऊपर माना जा रहा है। महापौर पद के लिए टिकट की दावेदारी करने वाले भी एक दावेदार अड़े हुए हैं। 

संगठन के कुछ लोग उनके लिए जोर भी लगा रहे हैं। एक अन्य दावेदार का नाम भी जोरों पर है। ये नाम लखनऊ के माध्यम से दिल्ली के गलियारे में पहुंच गए हैं। अंतिम मोहर वहीं की सहमति के बाद लगेगी। 

दरअसल, पार्टी नेतृत्व के सामने कई चुनौतियां हैं। वैश्यों में भी प्रत्याशी अग्रवाल समाज का हो या फिर अन्य समाज का, इसको लेकर संगठन मंथन में लगा है। बता दें कि भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग के निधन के बाद यह सीट खाली हुई है। इस 19 मई को मतदान होना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed