{"_id":"5b39eebf4f1c1b624d8b914c","slug":"bjp-to-be-surveyed-to-know-about-the-performance-of-mp","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टिकट दावेदारों में इस खास बात को परखेंगे अमित शाह, फिर लगेगी दावेदारी पर मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकट दावेदारों में इस खास बात को परखेंगे अमित शाह, फिर लगेगी दावेदारी पर मुहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Updated Mon, 02 Jul 2018 02:52 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah
मिशन 2019 की तैयारियों की समीक्षा के लिए पांच जुलाई को आगरा आ रहे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह लोकसभा टिकट के दावेदारों का दमखम भी परखेंगे। इसके लिए शक्ति प्रदर्शन नहीं कराया जाएगा।
संगठन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से रिपोर्ट ली जाएगी। खासतौर से सामाजिक क्षेत्र में उनकी सहभागिता पर फोकस किया जाएगा। इसके अतिरिक्त भाजपा अपने सांसदों की परफॉरमेंस के बारे में सर्वे भी करा रही है।
इसकी रिपोर्ट भी टिकट मिलने और कटने में अहम रहेगी। अमित शाह यूपी के दौरे पर आ रहे हैं। चार जुलाई को अवध क्षेत्र के संगठन की समीक्षा करेंगे। पांच को ब्रज का नंबर है।
विज्ञापन
यह क्षेत्र लंबे समय तक बसपा और सपा का गढ़ रहा है लेकिन पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भगवा ध्वज लहराया है। अब सपा और बसपा का गठबंधन हुआ तो भाजपा हर कदम फूंक फूंककर रखना चाहती है।

Trending Videos
Amit Shah BJP
पार्टी के उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि शाह कार्यकर्ताओं से सांसदों और टिकट दावेदारों के बारे में फीडबैक लेंगे। शाह की टीम पहले ही आगरा में डेरा डाल देगी। वह तमाम जानकारी जुटाकर उनको मुहैया कराएगी।
ब्रज क्षेत्र में आने वाली 13 लोकसभा सीटों में से फिरोजाबाद, मैनपुरी और बदायूं सपा के पास हैं। इन पर टिकट दावेदार अभी से सक्रिय
आगरा में भी दोनों सीटों पर टिकट के दावेदार दमखम दिखा रहे हैं।
इन्होंने अभी तक खुलकर दावा नहीं किया है लेकिन अपनी बात हाईकमान तक पहुंचाने का कोई मौका नहीं चूक रहे। आगरा में एक दावेदार ने हाल ही में शक्ति प्रदर्शन किया है। फतेहपुर सीकरी में दो दावेदार सक्रियता दिखा रहे हैं।

भगवा रंग में रंगेगा शहर
बीजेपी
- फोटो : Getty
भाजपा ने शाह के कार्यक्रम की तैयारी तेज कर दी हैं। पूरे शहर को झंडे, होर्डिंग और बैनर से पाटने की योजना है। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार भी तेज किया जाएगा।
पार्टी के बड़े नेता तो मौजूद रहेंगे, प्रदेश सरकार के कई मंत्री भी होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी आ सकते हैं। आगरा का प्रभारी मंत्री होने के नाते डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा तो मौजूद रहेंगे ही।