फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP supporters crowd gathered in pm narendra modi rally agra

आगरा में मोदी: मंच पर प्रधानमंत्री के साथ प्रदेश सरकार, रैली स्थल पर समर्थकों का जनसैलाब

Wed, 09 Jan 2019 03:00 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 09 Jan 2019 03:00 PM IST
विज्ञापन
BJP supporters crowd gathered in pm narendra modi rally agra
मोदी की रैली में भीड़ - फोटो : अमर उजाला
आगरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के लिए कोठी मीना बाजार मैदान में समर्थकों का जनसैलाब उमड़ा। शहर में ऐसी कोई जगह नहीं जहां भाजपा के झंडे नजर न आ रहे हों। वहीं कोठी मीना बाजार में जुटे हजारों लोग प्रधानमंत्री मोदी को सुनने के लिए बेताब दिखे। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री की रैली के लिए मैदान में विशाल पंडाल बनाया गया। पंडाल पूरी तरह से आग व पानी से सुरक्षित है। आयोजन स्थल पर मंच के पीछे ही योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण के लिए अलग से पंडाल बनाया गया है। इसमें चुनिंदा लोगों ही जगह मिली। 
विज्ञापन

 

पीएम मोदी की रैली में हिस्सा लेने के लिए मथुरा, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज समेत आसपास के क्षेत्रों से लोग कोठी मीना बाजार पहुंचे। रैली में बड़ी तादाद में मुस्लिम समाज के लोग भी आए। भीड़ को देखते हुए रैली स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

रैली स्थल पर कड़ी सुरक्षा

BJP supporters crowd gathered in pm narendra modi rally agra
मेटल डिटेक्टर से हुई चेकिंग
रैली स्थल पर मेटल डिटेक्टर मशीनें लगाई गई। इनके भीतर से होकर ही लोगों को प्रवेश दिया गया। चेकिंग के लिए महिला पुलिस भी लगाई लगाई गई । डी के अंदर सुरक्षाकर्मियों के अलावा किसी को प्रवेश नहीं करने दिया गया।

प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में तीन हजार से ज्यादा जवान तैनात किए गए। पुलिस के साथ पैरा मिलिट्री फोर्स भी लगाई गई। स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) और नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) के कमांडो भी तैनात रहे। 

विरोध करने वालों को पुलिस ने पकड़ा

BJP supporters crowd gathered in pm narendra modi rally agra
फिरोजाबाद के अधिवक्ता
खंडपीठ की मांग को लेकर प्रधानमंत्री मोदी की रैली में विरोध जताने जा रहे फिरोजाबाद के अधिवक्ताओं को आगरा में कुबेरपुर के पास पुलिस ने रोक लिया। खंडपीठ की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने आज कार्य बहिष्कार किया। वे नारेबाजी करते हुए फिरोजाबाद दीवानी कचहरी से आगरा के लिए रवाना हुए थे।

वहीं, आगरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से पहले पुलिस ने मंगलवार शाम को समान अधिकार पार्टी के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उन्हें घर से ही पकड़ लिया। वहीं कई और लोगों को भी पुलिस ने नजरबंद किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed