फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP's vote public relations campaign report going to Lucknow

मिशन 2019 के तहत भाजपा कार्यकर्ता कर रहे इस योजना पर काम, हर दिन रिपोर्ट जा रही लखनऊ

Wed, 27 Jun 2018 09:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Wed, 27 Jun 2018 09:06 AM IST
विज्ञापन
BJP's vote public relations campaign report going to Lucknow
BJP
भारतीय जनता पार्टी का मतदाता जनसंपर्क अभियान तेजी से चल रहा है। इसके साथ ही अभियान की मानीटरिंग लखनऊ से की जा रही है। प्रदेश नेतृत्व को पल-पल की जानकारी दी जा रही है। 
विज्ञापन


अभियान पूर्ण होने के बाद कार्यक्रम की समीक्षा की जाएगी। नेतृत्व को, जहां भी खामियां मिलेंगी, उसके जिम्मेदारी पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई तय है। अभियान 30 जून तक चलेगा। 
विज्ञापन


इसके तहत वार्ड स्तर पर कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को मतदाता बनने के लिए जागरूक करेंगे और 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं का के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने का काम करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ फर्जी मतदाताओं के नाम कटवाने का काम किया जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल का कहना है कि आगरा के कार्यकर्ताओं को कम से कम एक लाख वोट बढ़वाने का लक्ष्य दिया गया है। 

भाजपा सूत्रों के मुताबिक प्रतिदिन की अभियान की प्रगति रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को भेजी जा रही है। इसके तहत पार्टी के पदाधिकारी, जहां भी शिविर लगा रहे हैं और जहां भी जनसंपर्क कर रहे हैं। 

वहां के फोटोग्राफ सहित रिपोर्ट भेजी जा रही है। एक अखबारों में प्रकाशित समाचार की कटिंग भी भेजती है। अभियान के बाद समीक्षा कार्यक्रम होगा। 

अमित शाह के आगमन की चर्चाओं ने बढ़ाई सरगर्मी 

BJP's vote public relations campaign report going to Lucknow
amit shah
एक और भाजपा के कार्यकर्ता मतदाता अभियान और जनसंपर्क में लगे हैं। वहीं इसी बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के पांच जुलाई को आगरा आने की चर्चाओं ने सरगर्मियां बढ़ा दी हैं। 

हालांकि अभी तक प्रदेश नेतृत्व के पास के उनके कार्यक्रम के विषय में कोई आधिकारिक सूचना नहीं है। प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बताया कि अमित शाह के जुलाई में आगमन की कोई जानकारी नहीं मिली है। 

मार्च में उनका एक कार्यक्रम बना था, जिसके तहत उन्हें मई में प्रदेश का दौरा करना था। इस कार्यक्रम के तहत एक बैठक में चार लोकसभा के क्षेत्र के पदाधिकारियों से वार्ता करनी थी। 

यहां करेंगे सीधा संवाद

यदि अमित शाह का कार्यक्रम आगरा में होता है तो आगरा, फतेहपुर सीकरी, मथुरा और फिरोजाबाद के विधानसभाओं के चुनिंदा पदाधिकारियों से वार्ता करने का था। 

इस लिहाज से आगरा में कम से कम 200 पदाधिकारियों की उपस्थिति होगी। अमित शाह के आगमन के चलते विशेष तैयारी करनी होगी, लेकिन अभी तक कोई निर्देश नहीं मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed