{"_id":"61f42ffacef7013a635f95a1","slug":"bjp-s-victory-door-to-open-yogi-ji-will-go-door-to-door-mainpuri-news-agr5226310191","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोलने को भाजपा की जीत का द्वार, योगी जी जाएंगे द्वार-द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोलने को भाजपा की जीत का द्वार, योगी जी जाएंगे द्वार-द्वार
विज्ञापन
मैनपुरी। मैनपुरी में भाजपा की जीत का द्वारा खोलने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वार-द्वार जाएंगे। वे लोगों से मिलकर पार्टी की उपलब्धियां गिनाते हुए भाजपा के समर्थन में मतदान करने की अपील करेंगे। मुख्यमंत्री 30 जनवरी को मैनपुरी आ सकते हैं। अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सूचना आने के बाद भाजपा में तैयारियां जोरों पर हैं।
मैनपुरी को सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का गढ़ माना जाता है। जिले की चार विधानसभा सीटें इस गढ़ के चार मजबूत द्वार हैं। इसमें से एक द्वार भोगांव पर बीते विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कब्जा कर लिया था। इसके बाद से ही जिले में सपाई किले की दीवारें दरकने लगी हैं। किले के अन्य द्वारों पर भी काबिज होने के लिए भाजपा पुरजोर कोशिश कर रही है। मैनपुरी मेें भाजपा ने जयवीर सिंह को उतारा है। मैनपुरी सीट पर लड़ाई टक्कर की है, ऐसे में भाजपा कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 30 जनवरी को मैनपुरी आ सकते हैं। इसके लिए भाजपा प्रबंधन ने तैयारी भी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री योगी मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेंगे। वे सरकार की योजनाओं का बखान करते हुए भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे। भाजपा संगठन उनके जनसंपर्क के लिए मंथन करने में जुटा है।
विज्ञापन
31 को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आ सकते हैं
31 जनवरी को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी मैनपुरी आ सकते हैं। सूत्रों के अनुसार वे भोगांव और किशनी विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क करेंगे। ये भी कहा जा रहा है कि 31 को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य करहल से भाजपा प्रत्याशी का नामांकन दाखिल करा सकते हैं। हालांकि इस बात पर भाजपा ने चुप्पी साध रखी है।