{"_id":"5b54ed694f1c1b54208b493b","slug":"bjp-s-government-will-be-formed-in-2019-sambit-patra","type":"story","status":"publish","title_hn":"2019 में बनेगी भाजपा की सरकार : संबित पात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2019 में बनेगी भाजपा की सरकार : संबित पात्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Updated Mon, 23 Jul 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा रविवार सुबह ठाकुर बांकेबिहारी की शरण में पहुंचे। जहां उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य पूजन अर्चन करते हुए 2019 के लोकसभा चुनावों में जीत की कामना करते हुए ठाकुरजी से आशीष मांगा। पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि संसद में अविश्वास प्रस्ताव में मिली जीत भारतीय जनता के विश्वास की जीत थी। कहा कि जिस तरह से विश्व पटल पर हमारी सरकार ने भारत का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
वह हमारे सुशासन और विकासवादी कार्यशैली का परिणाम है। उन्होंने कहा कि 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों में देश की जनता पुन: हमारा साथ देगी। जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश से भ्रष्टाचार को खत्म करते हुए देश में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को संचालित किया। उससे समाज के प्रत्येक वर्ग को लाभ मिला। आज देश में गरीब वर्ग विकास की मुख्यधारा में अपने को पाता है।
विज्ञापन
इससे पूर्व भाजपा युवा नेता शिवम गौतम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर आगमन पर उन्हें चित्रपट भेंट करने के साथ उन्हे पटुका ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर हेमंत भारती, श्यामसुंदर गौतम, जयबिहारी शर्मा, विष्णु शर्मा, विशाल गौतम उपस्थित थे।
विज्ञापन