फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP's central and state government are friendly to the poor: Rajinikanth

अन्न महोत्सव- गरीबों की हितैषी है भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार- रजनीकांत

Thu, 05 Aug 2021 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
BJP's central and state government are friendly to the poor: Rajinikanth
कासगंज। भारतीय जनता पार्टी ब्रजक्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार गरीबों की हितैषी है। वह गरीबों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कोई भूखा न रहे इसके लिए प्रधानमंत्री ने अन्न योजना लागू की है। मुख्यमंत्री ने गरीबों के कल्याण के लिए कई योजनाएं लागू की हैं। माहेश्वरी कैंड़ी में आयोजित अन्न महोत्सव कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए अलीगढ़ के मंडलायुक्त गौरव दयाल ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप समाज के निर्धन व्यक्तियों को कोरोना काल में राहत पहुंचाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना संचालित की। इसी के तहत अन्न महोत्सव का आयोजन हुआ जिलाधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि जिले में शहरी और ग्रामीण इलाकों के 591 उचित दर की दुकानों पर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आयोजन किया गया है। प्रधानमंत्री के वर्चुअल संवाद का टेलीविजन के माध्यम से सजीव प्रसारण कराया गया है।
विज्ञापन

इस दौरान एसपी बोत्रे रोहन प्रमोद, मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र, अपर जिलाधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी ललित कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी कमल नयन, खण्ड विकास अधिकारी सोरों रितु सिरोही, डिप्टी आरएमओ विजय शुक्ला मौजूद रहे। प्रत्येक उचित दर दुकान पर नियुक्त नोडल अधिकारी व जनप्रतिनिधि ने राशन वितरण करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगह जगह पहुंचे जनप्रतिनिधि, बांटा राशन
कासगंज/सोरों/गंजडुंडवारा/सहावर/सिढ़पुरा/पटियाली/अमांपुर। अन्न महोत्सव के दौरान उचित दर विक्रेताओं की दुकान पर चहल-पहल रही। दुकानों को सजाया गया। जनप्रतिनिधियों ने खाद्यान्न का वितरण किया। सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत ने मौसमपुर तबालपुर में, पटियाली के विधायक ममतेश शाक्य ने ग्राम रतनपुर, शेरवानी इंटर कॉलेज में जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, कासगंज के ग्राम भिटौना, नगला उल्फत, पचौरा, बिरसुआ, बहादुरपुर, नसरतपुर में ब्लाक प्रमुख कासगंज यशवीर सिंह, मोहनपुरा में भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, चंदवापुख्ता में ब्लॉक प्रमुख सहावर कृष्ण प्रताप राजपूत, सोरों के लहरा में भाजपा नेता आदित्य कांकोरिया, रामेश्वर दयाल महेरे, सहावर गेट पर चिराग वार्ष्णेय, संपूर्णानंद भारद्वाज, कछला गेट पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बृजेश उपाध्याय, बदरिया में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामगोविंद महेरे, अमांपुर में जिला महामंत्री संजय सोलंकी, ग्राम ऊंचागांव में ब्लाक प्रमुख अमांपुर उर्मिला देवी, शेरपुर में जिला पंचायत सदस्य हरिओम वर्मा, मोहनपुर में मंडल अध्यक्ष अरुण मिश्रा ने खाद्यान्न वितरित किया।

शाहपुर टहला में ब्लाक प्रमुख पटियाली आरती सिंह, गंजडुंडवारा के ग्राम नरदौली में ब्लाक प्रमुख गंजडुंडवारा शांति देवी, गंजडुंडवारा की सहकारी क्रय विक्रय समिति पर नगरपालिका चेयरमैन संजीव महाजन, गनेशपुर में भाजपा नेता इबरत अली, ततारपुर में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डा. मिथलेश वर्मा, मोहल्ला नवाब में जिला महामंत्री नीरज शर्मा एवं नगर अध्यक्ष शरद गुप्ता ने राशन वितरित किया। मोहल्ला हुल्का में भाजपा नेता संजय पुंढीर के अलावा डा. बीडी राना, कौशल साहू, रमेश साहू, योगेंद्र चौहान, अनिल पुंढीर, संजय सोलंकी, मनोज शर्मा, शांतनु चौधरी, संजय मूना, श्यामू यादव, अभिषेक पांडे ने अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर राशन वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed