{"_id":"6235b1bd56561b4f1c30740d","slug":"bjp-released-list-of-mlc-candidates-2022-ticket-given-to-mulayam-singh-yadav-close-ramesh-yadav-son-ashish-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव 2022: भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के करीबी इस बड़े नेता के बेटे को दिया टिकट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव 2022: भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के करीबी इस बड़े नेता के बेटे को दिया टिकट
Sat, 19 Mar 2022 04:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
एमएलसी चुनाव 2022: भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, मुलायम के करीबी इस बड़े नेता के बेटे को दिया टिकट
एमएलसी चुनाव 2022: भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, मुलायम के करीबी इस बड़े नेता के बेटे को दिया टिकट
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 19 Mar 2022 04:05 PM IST
सार
मथुरा-कासगंज-मैनपुरी और एटा के स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र से भाजपा ने विधान परिषद के पूर्व सभापति रमेश यादव के बेटे व पूर्व विधायक आशीष यादव 'आशु' को टिकट दिया है।
विज्ञापन
आशीष यादव 'आशू'
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एमएलसी चुनाव प्रकिया के तहत नामांकन का आखिरी 21 मार्च को है। अभी तक एक भी नामांकन नहीं हुआ है। ऐसे में आखिरी दिन से पहले भाजपा ने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। हैरानी की बात ये है कि मथुरा-कासगंज-मैनपुरी और एटा के स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र से भाजपा ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी माने जाने वाले विधान परिषद के पूर्व सभापति रमेश यादव के बेटे व पूर्व विधायक आशीष यादव 'आशू' को टिकट दिया है।
विज्ञापन
बता दें मथुरा-कासगंज-मैनपुरी और एटा के स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र के एमएलसी चुनाव के लिए 15 मार्च से नामांकन प्रक्रिया शुरू की गई थी। इस सीट पर दो सदस्य चुने जाते हैं। नामांकन प्रक्रिया एटा में कराई जाती है। 15 और 16 मार्च को किसी भी व्यक्ति ने नामांकन पत्र भरकर जमा नहीं किया, जबकि 17 से 19 तक होली और 20 को रविवार का अवकाश है। इसे देखते हुए नामांकन की तिथि 21 मार्च तक बढ़ाई गई है।
प्रत्याशियों को नामांकन करने के लिए अब एक ही दिन बचा है। अभी तक सपा से उदयवीर सिंह, राकेश यादव, सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी से अनुज कुमार, के अलावा निर्दलीय प्रत्याशियों में रवीश कुमार, संजीव कुमार, रामविलास सिंह, गुंजन पाराशर, विनोद कुमार ने नामांकन पत्र प्राप्त किए हैं। सहायक रिटर्निंग अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि 21 मार्च को नामांकन प्रक्रिया का अंतिम दिन है। इसके बाद 22 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
इस तरह बढ़ीं सपा से दूरियां
भाजपा नेतृत्व ने सदस्य विधान परिषद (एमएलसी) के लिए पूर्व विधायक आशीष यादव को टिकट देकर सभी को चौंका दिया। आशीष यादव वर्ष 2012 में सपा की टिकट पर सदर विधानसभा सीट पर चुनाव लड़कर विधायक बने थे। उनके पिता रमेश यादव विधान परिषद के सभापति रह चुके हैं। वह सपा संरक्षक मुलायम सिंह के काफी करीबी रहे हैं, लेकिन 2017 में आशीष यादव को सपा ने टिकट नहीं दी, जिसके बाद वह बागी हो गए और लोकदल की टिकट पर इसी सीट पर चुनाव लड़ा था, जिसके साथ ही इस परिवार की सपा से दूरियां बढ़ती गईं।
विज्ञापन
चुनाव से पहले हुए थे भाजपाई
2017 का चुनाव हारने के बाद आशीष किसी बड़ी राजनीतिक गतिविधि का हिस्सा नहीं रहे। हालांकि स्थानीय पार्टी नेताओं का कहना है कि इस विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी, लेकिन पूरे चुनाव में वह कहीं भी भाजपा खेमे में नजर नहीं आए। अचानक से उन्हें एमएलसी टिकट मिलने से लोग चौंक गए हैं। वहीं इस सीट पर दूसरे सदस्य पद के लिए मथुरा के ओमप्रकाश सिंह को प्रत्याशी घोषित किया गया है। पार्टी जिलाध्यक्ष संदीप जैन ने बताया कि पार्टी नेतृत्व की ओर से प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। जिसमें मथुरा, एटा, मैनपुरी, कासगंज सीट के दोनों सदस्य पदों के लिए भी टिकट दिए गए हैं। संगठन प्रत्याशियों को पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ाएगा।