{"_id":"643bcd62db6aad5fb1092e95","slug":"bjp-released-list-of-councillor-candidates-from-agra-metropolis-in-up-nikay-chunav-here-see-list-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Nikay Chunav: भाजपा ने आगरा महानगर से पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी की, देखें कहां के किसे मिला टिकट ?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Nikay Chunav: भाजपा ने आगरा महानगर से पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी की, देखें कहां के किसे मिला टिकट ?
Sun, 16 Apr 2023 04:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 16 Apr 2023 04:01 PM IST
सार
UP Nikay Chunav: भाजपा ने रविवार को आगरा महानगर से पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। सूची देखकर कई लोग तो खुश हो गए लेकिन जिन दावेदारों को टिकट नहीं मिली उनके चेहरे पर मायूसी देखने को मिली। देखें कहां के किसे टिकट मिला है ?
विज्ञापन
भाजपा ने आगरा महानगर से पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी की (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने आगरा महानगर से पार्षद प्रत्याशियों के टिकट की सूची जारी कर दी गई है। इसको लेकर कई दिनों से अटकलें लग रही थीं। दावेदार टिकट मिलने को लेकर अपने-अपने राजनीतिक गुरुओं के चक्कर काट रहे थे। रविवार को भाजपा ने प्रत्याशियों की सूची जारी करके अटकलों पर विराम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
अन्य पार्टियों के प्रत्याशियों के नाम का इंतजार
बताते चलें कि दावेदार शनिवार की रात तक भाजपा की सूची आने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन रात तक सूची जारी नहीं हुई। चूंकि पहले चरण के लिए 17 अप्रैल तक नामांकन हो जाने हैं। इसलिए रविवार को सूची आना लगभग तय था। ताकि समय से नामांकन प्रक्रिया पूरी की जा सके। रविवार को सूची आने के बाद कई लोगों में खुशी दिखी तो कई मायूस दिखे।
विज्ञापन
नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 17 अप्रैल तक
आगरा की बात करें तो यहां 100 वार्ड हैं। इसके लिए 305 मतदान केंद्र हैं और 1259 मतदान स्थल हैं। सभी निकायों के लिए नामांकन पत्रों की भरने और जमा करने की तारीख पहले चरण के लिए 17 अप्रैल तक है। वहीं दूसरे चरण के चुनाव के लिए 17 अप्रैल से 24 अप्रैल है।
विज्ञापन