{"_id":"5db47c9c8ebc3e93d33e8436","slug":"bjp-rages-on-taking-brother-to-police-station-mainpuri-news-agr412522198","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेता के भाई को थाने ले जाने से भड़के भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेता के भाई को थाने ले जाने से भड़के भाजपाई
विज्ञापन
किशनी। एक दरोगा शनिवार को भाजपा नेता के भाई को पकड़कर थाने ले गया। इसकी जानकारी होते ही भाजपा कार्यकर्ता थाने में जमा हो गए। पुलिस पर मनमानी कार्रवाई का आरोप लगाते हुए युवक को छोड़ने के लिए कहा। आक्रोश देख पुलिस बैकफुट पर आ गई और युवक को छोड़ दिया।
थाना क्षेत्र के गांव शमशेरगंज में एक दुकानदार पटाखे बेच रहा था। थाने में तैनात एसआई सुबोध कुमार हमराह के साथ दुकानों पर चेकिंग करने पहुंचे। एक दुकान पर बैठे युवक से लाइसेंस दिखाने को कहा तो वह नहीं दिखा सका। इस पर दरोगा ने उसे थाने चलने की बात कही।
इतने में वहां शमशेरगंज निवासी भाजपा नेता ओमजी दुबे के भाई अंकित दुबे आ गए। जब दुकानदार को ले जाने पर विरोध दर्ज कराया तो दरोगा अंकित को ही थाने ले गए। इसका पता चलते ही कई भाजपाई थाने पहुंच गए। आक्रोशित भाजपाइयों ने पुलिस की मनमानी कार्रवाई पर विरोध दर्ज कराते हुए छोड़े जाने की बात कही। माहौल को देखते हुए दरोगा ने भाजपा नेता के भाई को छोड़ दिया। वहीं मामले में जब इंस्पेक्टर पीआर शर्मा से जानकारी मांगी तो उन्होंने बाहर होने की बात कहते हुए जानकारी से इंकार किया।