फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bjp protest today, beware about traffice

अाज एमजी रोड पर निकलें जरा संभलकर

Thu, 18 Jun 2015 02:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Thu, 18 Jun 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
bjp protest today, beware about traffice
भारतीय जनता पार्टी के गुरुवार को होने वाले विरोध प्रदर्शन के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। भगवान टाकीज से कलक्ट्रेट तिराहे तक जुलूस निकाले जाने के दौरान ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा। इससे एमजी रोड पर निकलने वाले लोग जरा संभलकर निकलें। इस दौरान भगवान टाकीज से लेकर कलक्ट्रेट तिराहे तक सड़कों के दोनों ओर पुलिस बल तैनात रहेगा। कलक्ट्रेट को भी छावनी बना दिया जाएगा।
विज्ञापन


एसपी सिटी ने बताया कि एमजी रोड पर जुलूस निकाले जाने के दौरान भगवान टाकीज, सूरसदन तिराहा, हरीपर्वत, सेंट जोंस, राजा मंडी, धाकरान, नालबंद और पुलिस लाइन रोड की ओर से रूट डायवर्जन किया जाएगा। इसके लिए चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस के साथ ही थानों की पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। इस दौरान एमजी रोड पर ट्रैफिक नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन


एमजी रोड पर लोग जाम नहीं फंसे, इसके लिए भगवान टाकीज और कलक्ट्रेट तिराहे से ही वाहनों को डायवर्ट कर दिया जाएगा। इसके बाद लिंक रोड पर भी डायवर्जन रहेगा। ये डायवर्जन प्रदर्शन की समाप्ति तक रहेगा।  उधर, देर शाम एसएसपी राजेश डी. मोदक ने पुलिस अधिकारियों के साथ मंत्रणा करके दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस और पीएसी की तैनाती
दो पुलिस अधीक्षक, छह सीओ, 15 इंस्पेक्टर, 25 सब इंस्पेक्टर, दो प्लाटून पीएसी, 25 महिला कांस्टेबिल, घुड़सवार पुलिस के जवान, टीयर गैस, फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की तैनाती रहेगी।  एसपी सिटी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों के वाहनों की पार्किंग जीआईसी ग्राउंड और बैपटिस्ट स्कूल परिसर में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed