{"_id":"61f522b938f16d07f5369fff","slug":"bjp-president-jp-nadda-will-campaign-in-firozabad-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेपी नड्डा आज फिरोजाबाद में: शिकोहाबाद में भाजपा प्रत्याशी के लिए घर-घर जाकर मांगेंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेपी नड्डा आज फिरोजाबाद में: शिकोहाबाद में भाजपा प्रत्याशी के लिए घर-घर जाकर मांगेंगे वोट
Sun, 30 Jan 2022 10:11 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 30 Jan 2022 10:11 AM IST
सार
फिरोजाबाद आ रहे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा चुनाव प्रचार से पहले पार्टी पदाधिकारियों के साथ चुनावी मंथन करेंगे। इसके बाद जनसंपर्क करेंगे।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश चुनाव 2022: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद जिले में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने प्रचार तेज कर दिया है। रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शिकोहाबाद स्थित नेहा गेस्ट हाउस में आएंगे। वह यहां पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक व प्रबुद्ध नागरिकों के साथ चुनावी मंथन करेंगे। भाजपा प्रत्याशी के लिए घर-घर जाकर वोट भी मांगेंगे। उनके आगमन को लेकर जिले भर के भाजपाई तैयारी में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने बताया कि शिकोहाबाद में रविवार 30 जनवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नेहा गेस्ट हाउस में आएंगे। वह सुबह 11 बजे शिकोहाबाद के एके इंटर कॉलेज में हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे। सबसे पहले शिकोहाबाद नेहा गेस्ट हाउस में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद डेढ़ घंटे भाजपा के नेताओं और प्रबुद्धजनों के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति को तैयार करेंगे। इसके बाद वह भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश वर्मा के लिए कुछ मोहल्लों में जाकर वोट भी मांगेंगे। महानगर अध्यक्ष ने बताया कि पूरा कार्यक्रम कोविड-19 गाइडलाइन व आदर्श चुनाव आचार संहिता के तहत किया जाएगा।