फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP played old claim for municipality chairman

Agra News: नगर पालिका चेयरमैन के लिए भाजपा ने खेला पुराना दाव

Sun, 16 Apr 2023 10:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 16 Apr 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
BJP played old claim for municipality chairman
मैनपुरी।
विज्ञापन

भाजपा ने नगर पालिका चेयरमैन पद के लिए पूर्व चेयरमैन और बृज क्षेत्र उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता की पत्नी संगीता गुप्ता को प्रत्याशी बनाया है। नगर पंचायत बेवर और कुरावली में निवर्तमान चेयरमैन के पतियों को टिकट दी गई है। सात नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद पर नए चेहरों पर भाजपा ने दाव लगाया है। भाजपा की सूची जारी होते ही दावेदारों के नामों पर चल रहा अटकलों का दौर समाप्त हो गया है।
नगरपलिका अध्यक्ष पद के लिए रविवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने प्रत्याशी की घोषणा कर दी। भाजपा ब्रज क्षेत्र के उपाध्यक्ष पूर्व चेयरमैन आलोक गुप्ता की पत्नी संगीता के नाम की घोषणा की। नगर पालिका चेयरमैन पद के लिए आलोक गुप्ता और नगर अध्यक्ष अमित गुप्ता के बीच रस्साकशी चल रही थी। दोनों के समर्थन में पार्टी के नेता अलग अलग खेमेबंदी कर रहे थे। रविवार को संगीता के नाम की घोषणा होते ही तस्वीर साफ हो गई। प्रत्याशी घोषित होने के बाद संगीता ने नामांकन करने की तैयारी शुरू कर दी है। संगीता सोमवार को चेयरमैन पद के लिए नामांकन करेंगी।
विज्ञापन

भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्गविजय सिंह शाक्य ने रविवार की शाम नगर पंचायत के चेयरमैन प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। नगर पंचायत बेवर में निवर्तमान चेयरमैन सुनीति भाटिया के पति सरितकांत भाटिया और नगर पंचायत कुरावली में निवर्तमान चेयरमैन संगीता वर्मा के पति धर्मेंद्र वर्मा धम्मा को प्रत्याशी बनाया है। नगर पंचायत भोगांव में नए चेहरे आशीष तिवारी की पत्नी नेहा तिवारी को चेयरमैन प्रत्याशी बनाकर भाजपा ने जीत का दांव लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन पद के लिए नगर पंचायत कुसमरा में योगेंद्र सिंह सिसौदिया की पत्नी गायत्री देवी सिसौदिया, नगर पंचायत किशनी में घासीराम की पत्नी रीता देवी को प्रत्याशी बनाया है। घिरोर में आरएसएस से जुड़े नए चेहरे यतेंद्र जैन, नगर पंचायत ज्योंति खुड़िया में महेश दिवाकर की पत्नी लक्ष्मी देवी तथा नगर पंचायत बरनाहल में योगेंद्र गुप्ता की पत्नी शशि गुप्ता को चेयरमैन पद के लिए प्रत्याशी घोषित किया है।
----
कई मजबूत दावेदारों को लगा झटका
नगर पंचायत भोगांव, कुसमरा और करहल में कई मजबूत दावेदारों को झटका लगा है। भोगांव और करहल नगर पंचायत में दो पूर्व चेयरमैनों ने दावेदारी की थी। उनके नाम तेजी से चले थे। कुसमरा में एक युवा नेता का नाम चर्चाओं में था। तीनों दावेदारों को पार्टी के कई बड़े नेताओं का खास माना जाता था। नगर पंचायत चेयरमैन पद के प्रत्याशियों की घोषणा के बाद भाजपा की जातीय संतुलन साधने की रणनीति साफ हो गई है।


संगठन ने जो भी निर्णय किया है, सभी उसका स्वागत करते हैं। पूरी पार्टी के कार्यकर्ता जनता के बीच जाएंगे और प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार-प्रसार करेंगे। भाजपा सभी निकायों में जीत दर्ज करेगी।
-प्रदीप सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष भाजपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed