कासगंज। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला कार्यालय पर शोकसभा आयोजित की। वहीं उन्हें श्रद्धांजलि देकर उनकी स्मृतियों को साझा किया।
जिलाध्यक्ष केपी सिंह ने उनके द्वारा प्रदेश हित, राममंदिर और पार्टी के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बाबूजी भाजपा की आनबान शान थे। राम मंदिर आंदोलन में उनकी भूमिका को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके चित्र पर सभी ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
डा. ज्ञान प्रकाश गुप्ता, नवल कुलश्रेष्ठ, अनिल माहेश्वरी, रामेश्वरदयाल मेहरे, रमेश साहू, राजेंद्र बोहरे, डा. बीड़ी राना, महेंद्र सिंह राना, नीरज शर्मा, राजवीर सिंह भल्ला, संजय सोलंकी, जय सिंह वर्मा, यशवीर सिंह, बिहारी सिंह, डा. मिथलेश वर्मा ने भी स्मृतियां साझा की। इस दौरान सुरेश माहेश्वरी, केपी सिंह, अनुरोध प्रताप, उत्तमचंद पाथरे, संजीव चौहान, रामनिवास राजपूत, डा.. खूब सिंह, दुर्गेश माहेश्वरी, विष्णुदेव पाठक, जितेंद्र बघेल, संपूर्णानंद भारद्वाज, शरद गुप्ता, विजयलक्ष्मी, संजय दुबे, बृजेश उपाध्याय, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना, विकास अवस्थी, शांतनु चौधरी, अमित गुप्ता, संजय मूना, अरविंद मौर्य, अनुराग तिवारी, श्यामू यादव आदि मौजूद रहे।