फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP number one in the world on the strength of workers

कार्यकर्ताओं की दम पर भाजपा विश्व में नंबर वन

Wed, 06 Apr 2022 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
BJP number one in the world on the strength of workers
मैनपुरी/भोगांव। भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर पार्टी का 42 वां स्थापना दिवस मनाया गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की नंबर वन पार्टी है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने कहा था अंधेरा छटेगा सूरज निकलेगा कमल खिलेगा वह आज सच साबित हो रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को पूरा करने का काम किया है। जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने कहा कि राष्ट्र् निष्ठा सिद्धांतों और विचारधारा के बल पर देश को सुशासन देने वाली भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। ममता राजपूत, शिवओंकार नाथ पचौरी, अरविंद तोमर, राहुल चतुर्वेदी, कलक्टर सिंह राजपूत, वीरेंद्र शाक्य, अनुराग पांडेय, साधना गुप्ता, साधना तिवारी, विमला राजपूत, विशाल वाल्मीकि मौजूद रहे। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सियाराम भदौरिया तथा शिवओंकार नाथ पचौरी को सम्मानित किया।
विज्ञापन

भोगांव में भाजपा कार्यालय पर स्थापना दिवस में पूर्व मंत्री विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि स्थापना दिवस की शुरूआत बूथ स्तर पर सभी कार्यकर्ता अपने घरों में पार्टी का झंडा लगाकर करेंगे। पार्टी कभी दो सांसदों की पार्टी कहलाती थी। आज हम वर्षों से केंद्र में अपनी नीतियों केा लेकर सरकार चला रहे हैं। मनोज दीक्षित, कलक्टर सिंह राजपूत, अरविंद तोमर, मुकेश अग्निहेात्री, विशंभर तिवारी, कविता मिश्रा, कमलेश अग्निहोत्री, साधना तिवारी रूपेश दिवाकर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

करहल। बुधवार को एक मैरिज होम में भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया। पैदल भ्रमण करने के बाद प्रधानमंत्री का भाषण सुना गया। कलपेंद्र भारतीय, ब्रह्मानंद तिवारी, वीरेंद्र पांड,े प्रदीप उपाध्याय, प्रदीप शाक्य, मनोज दुबे, प्रशांत यादव, उमा दुबे, कुंती राठौर, रजनी वर्मा मौजूद रहे। ज्योंती में पैदल मार्च में पंकज पाठक, प्रवीण गुप्ता, अरविंद कुमार, मुरारी लाल, सतीश चंद गुप्ता मौजूद रहे। किशनी में हुए कार्यक्रम में सुरेंद्र शाक्य, हिरदेश शाक्य, रमाकांत मिश्रा, सुखदेव तोमर, बॉबी भदौरिया, राजा दुबे, समान में शंभू राठौर, दीपचंद्र पाल, शिवम राजावत, आमोद दुबे, बीनू चौहान, अवन दीक्षित, सूर्यप्रताप सिंह मौजूद रहे। संवाद
घिरोर। भाजपा के स्थापना दिवस पर ध्वजारोहण कर पैदल यात्रा के साथ मिष्ठान वितरण किया गया। प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण सुना गया। दीपक जैन, पंकज मिश्रा, सुनील चक, राजू वर्मा, नीलकांत शाक्य, करतार सिंह यादव, आशीष, संजू शाक्य मौजूद रहे। संवाद

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर एक सप्ताह कार्यक्रम चलेंगे। 11, 12, 13 अप्रैल को रक्तदान, महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण, सफाई अभियान चलेगा। जानकारी मीडिया प्रभारी सौरभ दुबे ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed