फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bjp mp sp singh baghel and ram shankar katheria can be the narendra modi cabinet

Modi swearing-in: नरेंद्र मोदी की नई कैबिनेट में ब्रज के इन सांसदों को मिल सकती है जगह

Thu, 30 May 2019 12:37 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 30 May 2019 12:37 PM IST
विज्ञापन
bjp mp sp singh baghel and ram shankar katheria can be the narendra modi cabinet
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले रहे नरेंद्र मोदी की नई कैबिनेट में ब्रज के चेहरों को भी जगह मिल सकती है। ब्रज से तीन नाम चल रहे हैं। पहला नाम आगरा लोकसभा सीट से जीते प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल का है।
विज्ञापन

 
दूसरा, आगरा से इटावा पहुंचकर जीत की हैट्रिक लगाने वाले रामशंकर कठेरिया हैं। दोनों सांसदों का दावा मजबूत है। वहीं मथुरा लोकसभा सीट से दूसरी बार सांसद बनीं हेमा मालिनी को भी मंत्री पद की दौड़ में माना जा रहा है। 
विज्ञापन


बघेल और कठेरिया के पास बड़ा राजनीतिक अनुभव है। कठेरिया भाजपा का दलित चेहरा हैं तो बघेल ओबीसी। ब्रज क्षेत्र में बघेल की पिछड़ों में पैठ भी मजबूत है। खासकर, बघेल समाज उन्हें अपना बड़ा नेता मानता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो नामों की प्रबल संभावना

bjp mp sp singh baghel and ram shankar katheria can be the narendra modi cabinet
रामशंकर कठेरिया और एसपी सिंह बघेल - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिंह बघेल प्रदेश में कैबिनेट मंत्री हैं। इस लिहाज से भी उनकी संभावना ज्यादा मानी जा रही है। ब्रज की नजर इसी पर लगी हैं कि दोनों में से किसे मोदी के मंत्रिमंडल में स्थान मिलता है। लोगों की उम्मीद है कि दोनों की लॉटरी लग सकती है।

इस बार हेमा मालिनी को केंद्र सरकार में मंत्री बनाया जा सकता है। संघ के साथ ही भाजपा संगठन भी सिफारिश कर सकता है। पिछले साल भी हेमा को मंत्री बनाने की सिफारिश हुई थी, लेकिन मंत्री के दावेदारों की लंबी चौड़ी सूची होने के कारण उनका नंबर नहीं आया था।

रामशंकर कठेरिया
- 2014 की मोदी सरकार में मानव संसाधन राज्य मंत्री रह चुके हैं।
- एससी आयोग के चेयरमैन हैं, पार्टी का दलित चेहरा हैं।
- जीत की हैट्रिक लगाई है। आगरा केबाद इटावा से जीते हैं।

एसपी सिंह बघेल
- प्रदेश के कैबिनेट मंत्री हैं, इसलिए संभावना ज्यादा है।
- लोकसभा चुनाव तीसरी बार जीते हैं, राज्यसभा में भी रह चुके।
- भाजपा में पिछड़ा वर्ग के नेताओं का बड़ा चेहरा हैं।

हेमा मालिनी
- मथुरा से दूसरी बार सांसद चुनीं गईं।
- दोनों लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत मिली। 
- संघ और भाजपा संगठन कर सकता है सिफारिश।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed