फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP MP Sakshi Maharaj says Muslims have become fans of Pm Narendra Modi

Mainpuri: मैनपुरी में बोले भाजपा सांसद साक्षी महाराज- मोदी का मुरीद हो चुका है मुसलमान

Wed, 06 Jul 2022 07:53 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 06 Jul 2022 07:53 PM IST
सार

भाजपा सांसद साक्षी महाराज बुधवार को निजी कार्यक्रम में शामिल होने मैनपुरी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर भी तंज कसा।  

विज्ञापन
BJP MP Sakshi Maharaj says Muslims have become fans of Pm Narendra Modi
निजी कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव के भाजपा सांसद डॉ. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने कहा कि भारत में बड़ी संख्या में मुसलमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुरीद हो चुका है। इसके चलते कुछ अलगाववादी लोग और कुछ राजनीतिक पार्टी के नेता माहौल खराब कर रहे हैं। देश का माहौल खराब करने के लिए उन लोगों ने योजनाबद्ध तरीके से नुपुर शर्मा के बयान को उछाला है।

विज्ञापन

 
साक्षी महाराज बुधवार को मैनपुरी के मोहल्ला गड्ढा स्थित देवराज राजपूत के आवास पर निजी कार्यक्रम में आए थे। कार्यक्रम के बाद पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की स्थिति खिसयानी बिल्ली खंबा नोंचे जैसी हो गई है। वह सरकार बनाने तथा खुद को मुख्यमंत्री बनाने के सपने संजो रहे थे, लेकिन परिणाम आने पर धड़ाम से नीचे आ गिरे। उनकी हालत तब और खराब हो गई जब वह आजमगढ़ और रामपुर भी हार गए। 
विज्ञापन


2024 में यूपी की सभी सीटें जीतने का दावा 
सांसद ने दावा किया कि वर्ष 2024 के लोकसभा में भाजपा प्रदेश सभी 80 सीटें जीतेगी। अबकी बार मैनपुरी भी भाजपा के खाते में जाएगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना अच्छी योजना है। युवाओं में बहुत जोश है। युवा यह कहने लगे हैं कि भारत की सेवा के लिए चार साल क्या उन्हें एक दिन के लिए भी यदि सेना की वर्दी मिलती है, तो वह खुशी-खुशी सेना में भर्ती होंगे। कुछ लोग अलगाववाद की प्रेरणा से प्रेरित होकर इसका विरोध कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed