फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP MP Sakshi Maharaj paid tribute to the Sandeep gupta in etah

संदीप गुप्ता हत्याकांड: सांसद साक्षी महाराज बोले- अपराधियों को ऐसी सजा मिलेगी, सात पुश्तें रखेंगी याद

Sun, 09 Jan 2022 08:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 09 Jan 2022 08:29 PM IST
सार

भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि अपराधी किसी भी बिल में छिपे हों, उन्हें निकालकर जेल की सलाखों में पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन
BJP MP Sakshi Maharaj paid tribute to the Sandeep gupta in etah
शोकसभा में भाजपा सांसद व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव से भाजपा सांसद सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज रविवार को एटा के अलीगंज पहुंचे। उन्होंने यहां सीमेंट कारोबारी संदीप गुप्ता के त्रयोदशी संस्कार में पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा सांसद ने कहा कि अपराधियों को ऐसी सजा मिलेगी कि उनकी सात पुश्तें याद रखेंगी।

विज्ञापन

भाजपा सांसद ने कहा कि संदीप गुप्ता की हत्या करने वालों को पुलिस ढूंढ़कर जल्द गिरफ्तार करेगी और उन्हें सख्त से सख्त सजा मिलेगी। मुझे देश के कानून पर विश्वास है। संदीप हमेशा ही समाजसेवा में लगे रहते थे। वह मेरा शिष्य था, जब भी मैं एटा आया तो मुझसे मिलने जरूर आया। 
विज्ञापन

अपराधियों को मिलेगी सख्त सजा 
सांसद ने कहा कि यहां से भी बड़ी अदालत है ईश्वर की, जहां इंसाफ जरूर मिलेगा। अपराधियों को ईश्वर क्षमा नहीं करता है। उन्होंने बताया कि संदीप हत्याकांड की जानकारी मिलते ही डीआईजी से लेकर डीजीपी तक बात की। जल्द ही सभी अपराधी गिरफ्तार किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साक्षी महाराज ने कहा कि अपराधी किसी भी बिल में छिपे हों, उन्हें निकालकर जेल की सलाखों में पहुंचाया जाएगा। त्रयोदशी कार्यक्रम में विधायक धीरेंद्र सिंह वर्मा भी पहुंचे। उन्होंने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उधर, संदीप गुप्ता हत्याकांड के विरोध में पांचवें दिन भी गांधी मूर्ति चौराहा पर क्रमिक अनशन और धरना जारी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed