{"_id":"5be67f83bdec2269b5183b18","slug":"bjp-mp-ramshankar-katheria-big-statement-on-ram-mandie-issue","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जल्द होगा राम मंदिर का निर्माण, संसद में कानून बनाने पर चल रही है बात: सांसद कठेरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द होगा राम मंदिर का निर्माण, संसद में कानून बनाने पर चल रही है बात: सांसद कठेरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:19 PM IST
विज्ञापन
पीठाधीश्वर अद्योक्षजानंद देव तीर्थ महाराज के साथ भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा सांसद एवं केंद्रीय एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया ने राम मंदिर मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर देश की जनता की श्रद्धा और आस्था का विषय है। देश की जनता को उम्मीद थी कि समय से पहले मंदिर का निर्माण होगा। इसके लिए कोर्ट का इंतजार हो रहा था, लेकिन अब संसद में कानून बनाने की बात चल रही है।
शुक्रवार को गोवर्धन के जतीपुरा परिक्रमा मार्ग स्थित शंकराचार्य आश्रम में भाजपा सांसद ने कहा कि देश का कमजोर वर्ग व पिछड़ा तबका राम मंदिर के पक्ष में है। सुप्रीम कोर्ट के सम्मान की एक मर्यादा होती है, इसलिए अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर इंतजार किया गया, लेकिन मंदिर को बनाने के लिए संसद का भी सहारा लिया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि इसके लिए बातचीत चल रही है। शीघ्र ही शीर्ष नेतृत्व फैसला लेगा और अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा। तीन राज्यों में चुनाव से राम मंदिर की बात जोड़ना गलत है। इससे पहले भाजपा ने अन्य प्रांतों में विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ा है और बहुमत के साथ जीते हैं। तीन राज्य मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे।
विज्ञापन
गोवर्धनपुरी पीठाधीश्वर अद्योक्षजानंद देव तीर्थ महाराज ने कहा कि आजादी के बाद पूर्ण बहुमत से पहली बार हिंदुवादी सरकार आई है। इस सरकार को गाय, गंगा और गीता की रक्षा करनी होगी। सरकार जल्द ही संसद में कानून बनाकर राम मंदिर का निर्माण कराए। यह आवाज पूरे देश के संतों और हिंदू धर्म को मानने वालों की है।