फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP MP Pragya Thakur dispute with wife of Dharmacharya in Vrindavan

Mathura: वृंदावन में भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर का धर्माचार्य की पत्नी से विवाद, पुलिस ने चार लोगों को पकड़ा

Mon, 14 Nov 2022 09:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 14 Nov 2022 09:47 PM IST
सार

धर्माचार्य की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने सांसद के पीएसओ और चालक सहित चार लोगों को हिरासत में ले लिया। वहीं सांसद ने मथुरा पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए डीजीपी से शिकायत की है।

विज्ञापन
BJP MP Pragya Thakur dispute with wife of Dharmacharya in Vrindavan
संतों के साथ भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के वृंदावन में डेढ़ माह से मोती झील स्थित भूरी वाला आश्रम के कब्जे को लेकर चल रहे विवाद में सोमवार को नया मोड़ आ गया। भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर और एक धर्माचार्य की पत्नी आमने सामने आ गईं। धर्माचार्य की पत्नी की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने सांसद के पीएसओ और चालक सहित चार लोगों को मय हथियारों के हिरासत में ले लिया। वहीं सांसद ने मथुरा पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए डीजीपी से शिकायत की है। इधर, धर्माचार्य की पत्नी ने वृंदावन कोतवाली में छेड़छाड़ और मारपीट की तहरीर दी है। 

विज्ञापन

धर्माचार्य ने सांसद पर लगाया आरोप 

सांसद प्रज्ञा ठाकुर रविवार देर शाम वृंदावन के मोतीझील स्थित भूरी वाला आश्रम में पहुंचीं। इससे एक आश्रम के बाहर खड़ी उनकी कार के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया। धर्माचार्य का आरोप है कि सांसद और उनके साथ आए लोगों ने गाली गलौज करते हुए देख लेने की धमकी दी। बाद में मामला शांत हो गया। 

विज्ञापन


धर्माचार्य पत्नी ने आरोप लगाया कि सोमवार की दोपहर वह बाजार से सामान ले कर आईं। इसी दौरान गली में खड़े कुछ लोगों ने गाली देना शुरू कर दिया। वह दौड़कर अपने घर में घुस गईं। इसके बाद गली में खड़े लोग और भूरीवाला आश्रम से आए 8 से 10 लोग उनके घर में घुसने लगे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रज्ञा ठाकुर ने लगाया यह आरोप 

भूरीवाला आश्रम में आईं भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने आरोप लगाया कि वह दर्शन कर वापस लौट रहीं थीं। इसी दौरान रास्ते में एक तरफ सामान होने के कारण गाड़ी फंस गई। पीएसओ केबल हटा रहे थे, तभी धर्माचार्य की पत्नी ने गाली देना शुरू कर दिया। इसका सुरक्षा कर्मियों ने विरोध किया। बाद में आरोप लगा दिया कि हमला करने आए हैं। भूरीवाला आश्रम में कब्जे को लेकर हुए विवाद के लिए सांसद प्रज्ञा ने मथुरा पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। 

सांसद ने बताया कि कब्जे के दौरान आश्रम में रह रहे साधुओं पर हमला किया गया था। वह घायल संत को देखने आईं थीं। इसकी सूचना पुलिस को भी है लेकिन यहां आकर पता चला कि यहां खुलेआम गुंडई हो रही है। उनके साथ भी बदसलूकी हुई और पुलिस ने उनके ही लोगों को पकड़ लिया। यहां सुनवाई न होने पर डीजीपी को फोन कर हकीकत से अवगत कराया। पूरे मामले से जल्द मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी अवगत कराएंगी। एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed