फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP MP Maneka Gandhi audio goes viral on social media

मेनका गांधी का कथित ऑडियो वायरल: आगरा के पशु चिकित्सक से जुड़ा है मामला, जांच शुरू

Fri, 25 Jun 2021 12:16 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 25 Jun 2021 12:16 AM IST
सार

भाजपा सांसद मेनका गांधी का कथित आडियो आगरा के पशु चिकित्सक से जुड़ा है। इसकी जानकारी होने के बाद जिलाधिकारी ने जांच के लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है। 

विज्ञापन
BJP MP Maneka Gandhi audio goes viral on social media
भाजपा सांसद मेनका गांधी (फाइल)

विस्तार

सोशल मीडिया पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा सांसद मेनका गांधी का कथित ऑडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह घायल श्वान की टांग काटने पर आगरा के पशु चिकित्सक को अपशब्द कह रही हैं। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने पूरे मामले की जांच के लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है।

विज्ञापन


ऑडियो वायरल होने के बाद मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (सीवीओ) डॉ. वीएस तोमर ने बताया कि पीड़ित और आरोपी पशु चिकित्सक को नोटिस भेजा है। उनसे जांच के बिंदुओं पर सवाल पूछे गए हैं। गुरुवार शाम पांच बजे तक नोटिस के संदर्भ में पीड़ित व पशु चिकित्सक की तरफ से कोई बयान दर्ज नहीं हो सका है। 
विज्ञापन


संबंधित खबर-  #BoycottManekaGandhi: पशुप्रेमी सांसद मेनका गांधी पर फूटा पशुचिकित्सकों का गुस्सा, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ माफी मांगे
विज्ञापन
विज्ञापन


सीवीओ डॉ. तोमर ने बताया कि वायरल ऑडियो के संबंध में सांसद मेनका गांधी से कोई पत्राचार नहीं किया है। बुधवार रात सोशल मीडिया पर 5.11 सेकंड का ऑडियो वायरल हुआ है। जिसमें वह डॉ. विकास शर्मा की चिकित्सा डिग्री और इलाज के तरीके पर भड़क रही हैं। 


ऑडियो में चिकित्सक का लाइसेंस खत्म कराने की बात सुनाई दे रही है। आरोप है कि पशु चिकित्सक ने घायल श्वान की एक टांग काट दी थी। टांके खुलने पर पीड़ित अंजली चौधरी ने सांसद मेनका गांधी से पूरे मामले की शिकायत की। जिसके बाद फोन पर चिकित्सक को गालियां देने का ऑडियो वायरल हो रहा है।

बता दें कि सुल्तानपुर से भाजपा सांसद मेनका गांधी का कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पशु चिकित्सकों में आक्रोश है। कई शहरों में पशु चिकित्सकों ने इसका विरोध किया है। 

अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed